12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलऋषभ पंत की टीम में बड़ा फेरबदल... हेड कोच रिकी पोंटिग ने...

ऋषभ पंत की टीम में बड़ा फेरबदल… हेड कोच रिकी पोंटिग ने दिल्ली कैपिटल्स संग तोड़ा नाता

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हेड कोच नहीं होंगे. रिकी पोंटिग ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना सफर समाप्त कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स के X हैंडल से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पोंटिंग को इस सफर के लिए शुक्रिया भी कहा.

पोटिंग और दिल्ली कैपिटल्स ने तोड़ा 7 सालों का नाता
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लिखा गया, ‘डियर रिकी, जैसे कि आप हमारे हेड कोच का पद छोड़ रहे हैं, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं. आपने हमें हर बार जो चार बातें बताईं- केयर, कमिटमेंट, एटीट्यूड और एफर्ट- वे हमारी सात गर्मियों की यादें ताजा करती हैं. आप हर ट्रेनिंग सेशन में सबसे पहले पहुंचे और सबसे आखिर में वहां से निकले. जब आप स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान डगआउट से बाहर भागे और अपने नाखून तब तक काटे जब तक कि कोई बचा न रह जाए. हर चीज के लिए धन्यवाद कोच.’

रिकी पोंटिंग ने पिछले सात आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका निभाई. पोंटिंग साल 2018 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे. साल 2020 में उनकी कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल में भी पहुंची थी. हालांकि उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा.

पोटिंग की कोचिंग में दिल्ली की टीम 2018 के सीजन में अंतिम स्थान पर रही, लेकिन फिर 2019, 2020 और 2021 में प्लेऑफ के लिए क्वालfफाई किया. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. बता दें कि आईपीएल 2024 में पोटिंग की कोचिंग और ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर रही थी.

मुंबई इंडियंस को बनाया था चैम्पियन
रिकी पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट के ऑलटाइम बेस्ट कैप्टन भी माने जाते हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने आईपीएल में मुंबई के लिए क्रिकेट खेला. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान पोंटिंग ने IPL में मुंबई के लिए क्रिकेट खेला. इसके बाद उन्होंने 2014 से 2016 तक मुंबई टीम की कोचिंग भी की.इसी दौरान पोंटिंग ने 2015 में टीम को चैम्पियन भी बनाया है.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...