6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलधर्मगुरु से आशीर्वाद, फॉर्म टॉप क्लास, विराट कोहली की नए साल में...

धर्मगुरु से आशीर्वाद, फॉर्म टॉप क्लास, विराट कोहली की नए साल में शुभ शुरुआत

Published on

गुवाहाटी

विराट कोहली के लिए बीता कुछ समय उतार-चढ़ाव भरा रहा। रनमशीन कहलाए जाने वाले खिलाड़ी का बल्ला शतक उगलना बंद कर चुका था। लगभग हर मैच में शुरुआत अच्छी मिलती, लेकिन दाएं हाथ का यह बैटर उसे बडे़ स्कोर में तब्दील नहीं कर पाता। ऐसा कभी नहीं हुआ कि चीकू रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हो या खराब तकनीक में फंस रहे हो, लेकिन फैंस उस दबदबे को मिस कर थे, जिसके लिए कोहली जाने जाते हैं। बांग्लादेश में जब पिछले साल 99 गेंद में 114 रन कूटे तो 1020 दिन बाद वनडे शतकों का सूखा खत्म किया था। अब नए साल की ‘शुभ शुरुआत’ की है। साल 2023 के पहले ही मैच में सेंचुरी ठोकी है। लगातार दो एकदिवसीय शतक लगाए। टीम इंडिया को जीत का रास्त दिखाया।

वृंदावन से नए साल की शुरुआत
विराट कोहली मैदान पर जितने मेहनती हैं। ऑफ द फील्ड उतने ही धार्मिक। नए साल में उन्होंने सपरिवार वृंदावन स्थित स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन किए थे। नन्‍हीं बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का संग आशीर्वाद लिया था। इससे पहले भी नवंबर में उत्तराखंड में मौजूद बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचे थे। विराट अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ा चुके हैं। दलाई लामा से भेंट कर चुके हैं। वह हर धर्म की बराबर इज्जत करते हैं।

किस्मत का मिला साथ
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को पहले वनडे में विराट ने अपना 45वां शतक पूरा किया। 87 गेंद में 113 रन की पारी में किस्मत ने भी पूरा साथ दिया। दो-दो कैच छूटे। 52 और 81 रन के स्कोर पर जीवनदान मिले। अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। अब वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार सेंचुरी दूर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के नाम अब 73 शतक हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 27 जबकि एक सेंचुरी टी-20 इंटरनेशनल में भी जड़ी है।

अब बस वर्ल्ड कप दिला दो
सपाट पिच पर विराट को श्रीलंका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ कोई परेशानी नहीं हुई। पूर्व भारतीय कप्तान ने मैदान के हर कोने में शॉट खेले। अब भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि विराट कोहली अपने इस फॉर्म को बरकरार रखें क्योंकि 50 ओवर का वर्ल्ड कप इसी साल भारत में ही अक्टूबर-नवंबर में होना है। इन 10 महीनों में एशिया कप छोड़कर 15 एकदिवसीय मुकाबले होने हैं। कम से कम कोहली के फैंस तो यही चाहेंगे कि विराट का बल्ला इसी तरह रन उगलता रहे और भारत 2011 के बाद दूसरी और कुल तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...