11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलएक ही गेंद पर दोनों बल्लेबाज आउट! जडेजा ने किया कुछ ऐसा...

एक ही गेंद पर दोनों बल्लेबाज आउट! जडेजा ने किया कुछ ऐसा कि अंपायर भी रह गए हक्के-बक्के

Published on

चेन्नई

पंजाब के खिलाफ भले ही अपने घर पर चेन्नई सुपरकिंग्स हार गई, लेकिन दिल अपने खेल से एकबार फिर रविंद्र जडेजा जीत गए। पिछले सीजन सीएसके की कप्तानी कर चुके जड्डू इस बार बतौर खिलाड़ी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शानदार ऑलराउंडर जडेजा गेंद से कितने खतरनाक हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं। वह कई बार ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जो किसी सामान्य इंसान के बस की बात नहीं। शायद तभी जो धोनी ने उन्हें ‘सर जडेजा’ की उपाधि दी थी। अब जड्डू ने एक गेंद पर दो-दो विकेट झटके हैं। अंपायर भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

एक तीर से दो शिकार
पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए धवन और प्रभसिमरन ने 26 गेंद में 50 रन की साझेदारी कर पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई। देशपांडे ने पांचवें ओवर में चौका खाने के बाद धवन को कैच आउट कराया। पावरप्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 62 रन था। प्रभसिमरन ने आठवें ओवर में मोईन अली के खिलाफ अपना दूसरा छक्का लगाया, लेकिन अगले ओवर में रविंद्र जडेजा की फिरकी में फंस गए और महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप करने में कोई गलती नहीं की। अथर्व तायडे (17 गेंद में 13 रन) 11वें ओवर में गेंद जडेजा के हाथ में ही मार बैठे। इसी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन भी आउट हो गए।

पहले कैच फिर रन आउट
दरअसल, अपने ही फॉलो थ्रू में अथर्व तायडे का आसान सा कैच लेने के बाद जडेजा के दिमाग में शरारत सूझी। वह तायडे को केवल वाइड गेंदबाजी कर रहे थे, आखिर में यह वार निशाने पर लगा। 17 गेंद में 13 रन बनाकर वह एक रिटर्न कैच दे बैठे। कैच लेने के बाद जडेजा ने देखा कि नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद लियाम लिविंगस्टोन क्रीज से बाहर हैं, ऐसे में जडेजा ने मजाक-मजाक में उन्हें भी रन आउट की कोशिश की। अंपायर भी हंसने से नहीं रोक पाए। आउट होने से पहले लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंद में 40 रन बनाए। 16वें ओवर में उन्होंने तीन छक्का मारकर मैच पंजाब की ओर मोड़ दिया था।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...