12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल'ब्रजभूषण के लोग मुझे धमकियां...', साक्षी मलिक ने अब पीएम मोदी और...

‘ब्रजभूषण के लोग मुझे धमकियां…’, साक्षी मलिक ने अब पीएम मोदी और खेलमंत्री से की ये अपील

Published on

हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एक बार फिर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साक्षी मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि ब्रजभूषण शरण के लोग मुझे धमकी दे रहे हैं।

इसी के साथ उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से कुश्ती का भविष्य बचाने की अपील की है। बता दें, पिछले कुछ दिनों से साक्षी अपनी किताब को लेकर छाई हुई हैं। इस किताब में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी।

साक्षी ने किया वीडियो पोस्ट
साक्षी मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि बीते साल कुश्ती फेडरेशन के चुनाव हुए थे। उसके अगले ही दिन ब्रजभूषण की बेहूदगी और दबदबे को पूरे देश ने देखा था। जिससे दुखी होकर और परेशान मन से मुझे कुश्ती को छोड़ना पड़ा। जिसके बाद सरकार ने रेसलिंग फेडरेशन को सस्पेंड कर दिया था।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से फेडरेशन ने अपना काम शुरू कर दिया था। जिस पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाते हुए रेसलिंग फेडरेशन की गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। लेकिन फेडरेशन ने आदेश को नहीं माना और अब बच्चों को आगे कर दिया हैं। मैं उन बच्चों की मजबूरियां समझ सकती हूं। क्योंकि उनका आगे करियर है।

पीएम और केंद्रीय मंत्री से की अपील
इसी मामले में साक्षी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से अपील की है कि अगर आपको ऐसा लगता है कि ब्रजभूषण के दबदबे वाली फेडरेशन में बच्चियों का भविष्य सेफ है तो फिर फेडरेशन का सस्पेंशन रद्द कर दें।

ब्रजभूषण के लोगों ने दी धमकी
साक्षी ने आगे कहा कि बीते कुछ दिन से ब्रजभूषण के लोगों की तरफ से मुझे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन लोगों का कहना है कि ‘मैं रेलवे में भर्तियों का कामकाज देखती हूं। ऐसे में वो लोग मुझे भ्रष्टाचार के मामले में फंसा देंगे। मुझे इन धमकियों से डर नहीं लगता हैं। लेकिन रेसलिंग की दुर्दशा हो रही है और मेरा बस आपसे निवेदन है कि आप हमारी कुश्ती को बचाइए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...