7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल'आपसे कप्तानी छीनी जाएगी...', सवाल बाबर आजम ने दिया करारा जवाब

‘आपसे कप्तानी छीनी जाएगी…’, सवाल बाबर आजम ने दिया करारा जवाब

Published on

कराची,

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों काफी ज्यादा आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम लगातार अपने घर में टेस्ट मैच हारती जा रही है. हाल ही में इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए टेस्ट सीरीज में हराया.

अब पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेली, दोनों मैच ड्रॉ ही रहे. पाकिस्तान टीम ने अपने घर में आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2021 को जीता था. इसके बाद से टीम अपने घर में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है. ऐसे में बाबर आजम की कप्तानी की जमकर आलोचना हो रही है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने पूछा ये सवाल
अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सरेआम बाबर आजम से ऐसा सवाल कर लिया, जिसे सुनकर पाकिस्तानी कप्तान हक्का बक्का रह गए. पत्रकार ने बाबर से पूछा, ‘कुछ लोग कह रहे हैं कि आपकी अपनी टीम पर गिरफ्त कमजोरी होती जा रही है. आपका अपनी टीम में दोस्ती यारी का सिलसिला खत्म होता जा रहा है.’

पत्रकार ने पूछा, ‘जब से शाहिद आफरीदी (चीफ सेलेक्टर) टीम में आए हैं. उन्होंने पहली विकेट उड़ाई है. उपकप्तान मोहम्मद रिजवान को बाहर किया. वनडे में नया आ गया है शान मसूद. अब ऐसा कहा जा रहा है कि टेस्ट की कप्तानी भी आप से जल्द छीनी जानी है. क्या कहेंगे आप?’

बाबर आजम ने दिया करारा जवाब
ये सवाल सुनकर पहले तो बाबर आजम के एक्सप्रेशन ही अलग तरह के हो गए थे. उनके चेहरे पर ना तो मुस्कान थी और ना ही कोई हावभाव. इसी के साथ बाबर ने करारा जवाब देते हुए कहा, ‘सर ये आपको ही पता होगा किसकी कप्तानी किसके पास जा रही है. मुझे इस चीज का इल्म नहीं है. मेरा काम है अंदर (मैच में) परफॉर्म करना और टीम से परफॉर्मेंस लेना.’

सरफराज से भी पूछा- दोबारा कप्तानी करेंगे?
बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की भी टीम में वापसी हुई है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दमदार शतक लगाते हुए टीम को हार से बचाया और मैच ड्रॉ कराया. मैच के बाद सरफराज से भी एक पत्रकार ने पूछा कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट हआपको दोबारा टीम की कप्तानी सौंपी जाएगी? इस पर सरफराज ने कहा, ‘इस वक्त बाबर आजम टीम के कप्तान हैं. और जब तक वह टीम के कप्तान हैं, हम सभी को उनको सपोर्ट करना चाहिए.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...