10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलचार चौके, दो छक्के... तूफान का दूसरा नाम जैक फ्रेजर मैक्गर्क, आवेश...

चार चौके, दो छक्के… तूफान का दूसरा नाम जैक फ्रेजर मैक्गर्क, आवेश खान की बखिया उधेड़ दी

Published on

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि इतना असरदार साबित नहीं हुआ। इसकी मुख्य वजह बने दिल्ली के तूफानी ओनपनर जैक फ्रेजर मैक्गर्क। जो शुरुआत में जरूर ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर थोड़ा संघर्ष करते हुए नजर आए। लेकिन उसके बाद जब उन्होंने लय पकड़ी तो कोहराम मचा दिया। फ्रेजर आरआर के हर एक गेंदबाज को जमकर कूटा। लेकिन उन्होंने आवेश खान तो धज्जियां ही उड़ा दी।

मैक्गर्क ने आवेश के एक ओवर में ठोके 28 रन
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की पारी का चौथा ओवर डालने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से तेज गेंदबाज आवेश खान आए थे। आवेश के ओवर की पहली गेंद पर ही ऑस्ट्रेलिया के खूंखार ओपनर जैक फ्रेजर मैक्गर्क स्ट्राइक पर थे। उन्होंने पहली गेंद से लेकर ओवर की आखिरी गेंद तक बाउंड्री लगाई। उन्होंने ओवर की शुरुआत चौके से की थी और ओवर को खत्म छक्के के साथ किया। फ्रेजर मैक्गर्क ने उस ओवर में कुल 4 चौके और 2 छक्के के साथ 28 रन बनाए।

19 गेंद में जैक ने जड़ी फिफ्टी
एक बार फिर अपने विस्फोटक अंदाज से जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। उन्होंने महज 19 गेंद पर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। यह फ्रेजर की इस आईपीएल में चौथी फिफ्टी थी। उन्होंने 20 गेंदों का सामना कर 250 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे।जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने इस सीजन 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। हालांकि सबको उम्मीद थी कि वह आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन उनको अपने देश के वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिली।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...