10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल16 ओवर में चेज कर दिए 205 रन... पाकिस्तान ने चकनाचूर कर...

16 ओवर में चेज कर दिए 205 रन… पाकिस्तान ने चकनाचूर कर दिया 18 साल पुराना रिकॉर्ड, टी20 इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ

Published on

ऑकलैंड:

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए तीसरे टी20आई में पाकिस्तान ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 205 रनों का लक्ष्य सिर्फ 16 ओवरों में हासिल कर लिया। हसन नवाज ने टी20आई इतिहास में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज शतक बनाया। कप्तान सलमान अली आगा ने भी 31 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। नवाज पर टीम का भरोसा आखिरकार सही साबित हुआ। पहले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बावजूद टीम ने उनका समर्थन किया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका ने 200+ रनों के लक्ष्य को सबसे कम गेंदों में हासिल किया था।

पाकिस्तान ने बनाया रिकॉर्ड
सितंबर 2007 में साउथ अफ्रीका ने 17.4 ओवरों में 208 रनों का टारगेट 8 विकेट खोकर हासिल किया था। 18 साल बाद पाकिस्तान ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने 205 रनों का लक्ष्य सिर्फ 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर हासिल किया। पाकिस्तान अब 200+ रनों के टारगेट को तीन बार 9 या उससे ज्यादा विकेट से हासिल करने वाली एकमात्र टीम बन गई है।

तीसरे टी20 में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूज़ीलैंड ने 19.5 ओवरों में 204 रन बनाए। मार्क चैपमैन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। एक समय पर न्यूजीलैंड 230 से ज्यादा रन बनाने की ओर बढ़ रही थी। लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने क्रमश: 2 और 3 विकेट हासिल किए। अब्बास अफरीदी ने भी 2.5 ओवरों में 2/24 के आंकड़े के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।

हसन नवाज ने किया कमाल
हसन नवाज की शानदार पारी ने पाकिस्तान को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने दिखाया कि टीम ने उन पर जो भरोसा जताया, वह सही था। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और आक्रामकता दिखाई दी। सलमान अली आगा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने तेजी से रन बनाए और टीम को जीत की ओर ले गए।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...