9.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeखेलचेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक, ब्रायन लारा के...

चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक, ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

Published on

नई दिल्ली

चेतेश्वर पुजारा भले ही भारतीय टेस्ट टीम की अब पिक्चर में नहीं हैं। लेकिन वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए दोहरा शतक बनाया। बता दें कि पुजारा खबर लिखने तक भी 221 रन पर नाबाद खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 23 चौके और 1 छक्का भी लगाया है। वहीं इस पारी के चलते पुजारा ने वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के प्रथम श्रेणी शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

यह चेतेश्वर पुजारा का 66वां प्रथम श्रेणी शतक था, जिससे उन्होंने लारा के 65 शतकों के रिकॉर्ड को पार कर लिया। यह उनका 25वां रणजी ट्रॉफी शतक भी था, जिससे उन्होंने विनोद कांबली और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया और अब केवल पारस डोगरा से वह इस लिस्ट में पीछे हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में रणजी ट्रॉफी शतकों के मामले में चेतेश्वर पुजारा सबसे आगे हैं। बता दें कि पुजारा का यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18वां दोहरा शतक था।

अब निशाने पर राहुल द्रविड़ा का रिकॉर्ड
पुजारा अब सबसे अधिक प्रथम श्रेणी शतक बनाने वाले शीर्ष तीन भारतीय खिलाड़ियों के करीब भी पहुंच गए हैं। वह राहुल द्रविड़ से दो शतक पीछे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 68 शतक बनाए थे। साथ ही सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर से भी पीछे हैं, जिन्होंने 81-81 शतक बनाए थे।

छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपने शतक के दौरान, उन्होंने 21,000 प्रथम श्रेणी रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। जो गावस्कर, तेंदुलकर और द्रविड़ के बाद ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। गावस्कर वर्तमान में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 25834 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। पुजारा के अब 2024 में छह शतक हो गए हैं। जो सौराष्ट्र और काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने लगाए हैं।

चेतेश्वर पुजारा का भारतीय टीम के लिए योगदान
36 साल के चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 176 पारियों में उन्होंने 43.6 की औसत से 7195 रन ठोके हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 5 वनडे भी खेले हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। उनके नाम एकदिवसीय फॉर्मेट में सिर्फ 51 रन हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...