9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया से बदला पूरा... 14 साल बाद ICC नॉकआउट्स में हराया, फाइनल...

ऑस्ट्रेलिया से बदला पूरा… 14 साल बाद ICC नॉकआउट्स में हराया, फाइनल में टीम इंडिया

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया के जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 98 गेंदों में 84 रन बनाए. टीम इंडिया ने आईसीसी के नॉकआउट मैच में 14 साल बाद हराया. टीम इंडिया को आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रेलिया पर जीत 2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मिली थी.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 264 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने ये लक्ष्य 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73, एलेक्स कैरी ने 61 और ट्रेविस हेड ने 39 रन बनाए.

टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने धाकड़ बल्लेबाजी की. कोहली को 84 रन के पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. मोहम्मद शमी भी इस मैच में लय में नजर आए. शमी ने 10 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए.

टीम इंडिया को आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रेलिया पर जीत 2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मिली थी. यह मैच गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे. जिसे टीम इंडिया ने 5 विकेट से 47.5 ओवर में ही जीत लिया था. प्लेयर ऑफ द मैच युवराज सिंह को मिला था.

आईसीसी वनडे विश्व कप 2015 के नॉकआउट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 95 रनों से हराया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 328 रन बनाए थे. वहीं, टीम इंडिया 233 रनों पर ही सिमट गई. स्टीव स्मिथ की 105 रनों की पारी ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचा दी.

टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया ने 19 नवंबर 2023 को दिया था. आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को छह विकेट से हराया था. टीम इंडिया का विश्व कप जीतने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर कर दिया था. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल पहुंचने तक एक भी मैच नहीं हारी थी. फाइनल मुकाबले में ट्रेविस हेड ने 137 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को आसानी से जीत दिला दी.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...