13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलमजबूरी या लालच? एडल्ट वेबसाइट पर फोटो अपलोड कर रहे है ओलिंपिक...

मजबूरी या लालच? एडल्ट वेबसाइट पर फोटो अपलोड कर रहे है ओलिंपिक के सूरमा!

Published on

शायद ही ऐसा कोई इंटरनेट यूजर होगा, जो ओनलीफैन्स (OnlyFans) के बारे में न जानता हो। इस एडल्ट वेबसाइट पर पोर्न सामग्री अपलोड की जाती है, जिसे देखने के लिए मेंबरशिप की जरूरत पड़ती है। एडल्ट स्टार्क के अलावा शेफ, म्यूजिशियंस, फिटनेस ट्रेनर जैसे लोग भी होते हैं जो अतिरिक्त कमाई के लिए अपने फोटोज और वीडियोज अपलोड करते हैं। एक रिपोर्ट की माने तो पेरिस ओलिंपिक में भाग ले रहे कई एथलीट भी पैसे कमाने के लिए अपने शरीर की नुमाइश कर रहे हैं।

ओनलीफैंस वाले ओलिंपियन
ग्रेट ब्रिटेन के डाइवर (गोताखोर) जैक लाफर ने द टेलीग्राफ से खास बातचीत में बताया कि उनके पास ओनलीफैंस (OnlyFans) का अकाउंट है, जिसकी मदद से वह ‘अतिरिक्त कमाई’ करना चाहते हैं। वह कहते हैं, ‘जाहिर है, मेरे पास कुछ ऐसा है जो दूसरों के पास नहीं है और जिसे लोग देखना चाहते हैं। मैं खुशी-खुशी उसका फायदा उठाऊंगा। मैं थोड़ा ऊधम मचाने वाला हूं और मैं थोड़ा और पैसा कमा लूंगा।’

लाफर ने बताया कि खेलों से वह ज्यादा पैसे नहीं कमा पा रहे। 2011 में जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब से लेकर अबतक उनकी वैसी तरक्की नहीं हुई, जैसी शुरुआत हुई थी। लाफर की माने तो 16 साल की उम्र में जब वह दुनिया के टॉप-8 एथलीट में शामिल थे तो उन्हें 21,000 पाउंड यानी साढ़े 22 लाख रुपये सालाना मिलते थे। तब वह उत्साहित थे। अब जब वह लगभह 30 साल के हो चुके हैं और दुनिया के टॉप-3 डाइवर में शामिल हैं तो उन्हें सालाना सवा 30 लाख रुपये ही मिल पा रहे हैं।

ओलिंपिक एथलीट ओनलीफैन्स पर क्यों हैं?
ट्रेनिंग का महंगा खर्च और एक उम्र के बाद पैसों की जरूरत अन्य एथलीटों को भी ओनलीफैन्स पर आने के लिए प्रेरित कर रही है। लाफर के साथी नूह विलियम्स, डेनियल गुडफेलो और मैटी ली भी पर ओनलीफैंस पर हैं। जैक लाफर के एक अन्य साथी टॉम डेली ने द टेलीग्राफ को बताया कि ओलिंपिक से पहले गोताखोर सप्ताह में छह दिन, दिन में आठ घंटे तक ट्रेनिंग लेते हैं। ट्रेनिंग और खुद को फिट बनाए रखना एक खर्चीला काम है। हाउस ऑफ कॉमन्स लाइब्रेरी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2023 में 30-39 वर्ष की आयु के लोगों को 40 लाख रुपये सालाना का औसत वेतन मिल रहा है। इसकी तुलना में लाफर अपनी उम्र के हिसाब से कम कमा रहे हैं।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...