18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलक्रिकेट ही क्रिकेट, एक और दौरे का ऐलान, T-20 वर्ल्ड कप के...

क्रिकेट ही क्रिकेट, एक और दौरे का ऐलान, T-20 वर्ल्ड कप के बाद इस देश में सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को घोषणा की कि भारत अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप के बाद जुलाई से अगस्त 2024 में छह मैचों की सफेद गेंद श्रृंखला के लिए देश का दौरा करेगा। एसएलसी द्वारा जारी पुरुष इंटरनेशनल कैलेंडर के अनुसार, श्रीलंका 2024 में 10 टेस्ट, 21 वनडे और 21 टी-20 सहित 52 मैच खेलेगा। हालांकि, एसएलसी को आईसीसी के निलंबन के तहत रखा गया है फिर भी वे अपनी पुरुष और महिला इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं को पूरा करेंगे।

श्रीलंका अपने इंटरनेशनल कैलेंडर की शुरुआत जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से करेगा, जिसमें तीन वनडे और तीन टी-20 मैच शामिल होंगे। फिर, जनवरी-फरवरी के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ एक श्रृंखला होगी जिसमें एक टेस्ट मैच, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच शामिल होंगे। 2024 पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज और यूएसए जाने से पहले टीम सभी प्रारूपों के दौरे के लिए बांग्लादेश जाएगी।

सफेद गेंद वाले मैचों के लिए भारत की मेजबानी करने के बाद श्रीलंका तीन टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की यात्रा करेगा और उसके बाद सितंबर में दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। वेस्टइंडीज अक्टूबर में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने के लिए श्रीलंका आएगा। जबकि, न्यूजीलैंड भी इतने ही मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इसके बाद श्रीलंका दो टेस्ट मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएगी और न्यूजीलैंड में तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलकर अपने साल का अंत करेगी।

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने कहा, ‘हम बेहद रोमांचक वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें काफी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला जाएगा, जो हमारे लिए अच्छा संकेत है क्योंकि हमारी टीम साल भर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में व्यस्त रहेगी। उम्मीद है कि 2024 कैलेंडर में हमारे खिलाड़ियों को काफी खेलने का मौका मिलेगा।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...