9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलक्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन जेंडर बदलकर बन गए अनाया, अब...

क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन जेंडर बदलकर बन गए अनाया, अब छलका दर्द, फिर वीडियो किया डिलीट

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच और पूर्व धाकड़ बल्लेबाज संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने जेंडर बदलकर अनाया बनने का फैसला किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो भी शेयर किए, जिसमें वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी के साथ दिख रहे थे। हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने डिलीट कर दिया। साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए देश के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाने का दर्द भी बयां किया है।

रिपोर्ट की मानें तो अनाया एक स्थानीय क्रिकेट क्लब इस्लाम जिमखाना के लिए खेलती थीं, जिसके बाद वह लीसेस्टरशायर में हिंकले क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करने लगीं। अब इंग्लैंड के मैनचेस्टर की निवासी होने के नाते यह समझा जाता है कि वह एक काउंटी क्लब के लिए भी क्रिकेट खेलती हैं, जिसके बारे में जानकारी नहीं है।

अनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने सफर को लेकर रील शेयर किया था, जिसमें वह विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों के साथ आर्यन के रूप में दिख रही थीं। इसी रील में बल्लेबाज के रूप में उनके कौशल की झलक भी दिखाई गई, जिसमें एक पारी में उन्होंने 145 रन बनाए। हालांकि, अनाया और कई अन्य ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि ICC और ECB दोनों ने उन्हें महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने से बैन कर रखा है।

ICC ने नवंबर 2023 में घोषणा की कि कोई भी खिलाड़ी जो पुरुष से महिला में अपना जेंडर चेंज करवाता है उसे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चाहे उन्होंने कोई भी सर्जरी या लिंग परिवर्तन उपचार क्यों न करवाया हो। हाल ही में ECB ने भी यही फैसला अपने यहां लागू किया। ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला घरेलू क्रिकेट के शीर्ष स्तर पर खेलने से प्रतिबंधित कर दिया।

अनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इस फैसले की अनुचित बताया है। उन्होंने लिखा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे उस खेल को छोड़ना पड़ेगा जो मेरा जुनून, मेरा प्यार रहा है। लेकिन यहां मैं एक दर्दनाक सच्चाई का सामना कर रही हूं… जिस खेल से मैं इतने लंबे समय से प्यार करती रही हूं, वह मुझसे दूर होता जा रहा है।

उन्होंने आगे लिखा- इससे ज्यादा दुख इस बात का है कि क्रिकेट में ट्रांस महिलाओं के लिए कोई उचित नियम नहीं हैं। ऐसा लगता है कि सिस्टम मुझे बाहर कर रहा है, इसलिए नहीं कि मुझमें जोश या प्रतिभा की कमी है, बल्कि इसलिए कि नियम मेरी वास्तविकता को नहीं समझ पाए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...