13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेललड़ते-लड़ते हार गई CSK, धोनी-जडेजा ने रोक दी सांसें... राजस्थान 3 रन...

लड़ते-लड़ते हार गई CSK, धोनी-जडेजा ने रोक दी सांसें… राजस्थान 3 रन से जीता

Published on

चेन्नई,

आईपीएल 2023 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन हरा दिया है. 12 अप्रैल (बुधवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में राजस्थान ने सीएसके को जीत के लिए 176 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह लाख कोशिशों के बावजूद छह विकेट पर 172 रन ही बना सकी. आखिरी गेंद पर सीएसके को पांच रन बनाने थे, लेकिन एमएस धोनी सिर्फ एक रन बना पाए. इस जीत के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई है. वहीं सीएसके पांचवें नंबर पर कायम है.

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी:
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएस की शुरुआत खराब रही और उसने 10 के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट सस्ते में गंवा दिया. गायकवाड़ को संदीप शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद डेवोन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ने 68 रनों की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला. रहाणे काफी शानदार बैटिंग कर रहे थे, लेकिन अश्विन की गेंद को पढ़ने से चूक गए और अपना विकेट गंवा दिया. रहाणे ने 19 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा.

रहाणे के आउट होने के बाद सीएसके की पारी लड़खड़ा गई और उसने लगातार अंतराल में विकेट गंवाए. देखते-देखते सीएसके का स्कोर एक विकेट पर 78 रन से 113/6 रन हो गया. रहाणे को आउट करने के बाद चहल ने शिवम दुबे (8) को भी एलबीडब्ल्यू आउट किया. वहीं अंबति रायडू (1) और डेवोन कॉन्वे के विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए. कॉन्वे ने 38 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए. इम्पैक्ट प्लेयर एडम जाम्पा ने मोईन अली (7) को चलता किया.

आखिरी ओवर में बनाने थे 21 रन
इसके बाद धोनी और जडेजा ने 59 रनों की साझेदारी की, लेकिन वह टीम को जिता नहीं पाए. एमएस धोनी ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा. वहीं जडेजा ने दो छक्के और एक चौका उड़ाते हुए नाबाद 25 रन बनाए. आखिरी दो ओवर में सीएसके को जीत के लिए 40 रनों की जरूरत थी. 19वां ओवर जेसन होल्डर ने किया, जिसमें धोनी और जडेजा ने मिलकर 19 रन बटोरे. वहीं मैच का आखिरी ओवर तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने फेंका.

मैच के आखिरी ओवर का रोमांच:
19.1 ओवर- 1 रन (वाइड)
19.1 ओवर- 1 रन (वाइड)
19.1 ओवर- 0 रन (धोनी)
19.2 ओवर- 6 रन (धोनी)
19.3 ओवर – 6 रन (धोनी)
19.4 ओवर- 1 रन (धोनी)
19.5 ओवर- 1 रन (जडेजा)
19.6 ओवर- 1 रन (धोनी)

चेन्नई सुपर किंग्स के ऐसे गिरे विकेट: (172/6)
पहला विकेट- ऋतुराज गायकवाड़ (10/1)
दूसरा विकेट- अजिंक्य रहाणे 31 रन (78/2)
तीसरा विकेट- शिवम दुबे 8 रन (92/3)
चौथा विकेट- मोईन अली 7 रन (102/4)
पांचवां विकेट- अंबति रायडू 1 रन (103/5)
छठा विकेट- डेवोन कॉन्वे 50 रन (113/6)

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसने पहले 11 रनों पर ही पहला विकेट खो दिया था. यशस्वी जायसवाल आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे. यशस्वी को तुषार देशपांडे ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया. इसके बाद जोस बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी को संभाला. पडिक्कल इस मुकाबले में टच में दिखाई दे रहे थे और उन्होंने कुछ शानदार शॉट लगाए.

हालांकि पडिक्कल बड़ा स्कोर बनाने का मौका चूक गए और उन्हें रवींद्र जडेजा ने कॉन्वे के हाथों कैच करा दिया. देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे. एक गेंद बाद कप्तान संजू सैमसन भी खाता खोले बगैर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद राजस्थान ने आर. अश्विन को बल्लेबाजी के लिए भेजा. अश्विन और बटलर के बीच 47 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसमें 30 रन तो अश्विन के बैट से निकले. अश्विन बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आकाश सिंह की गेंद पर सिसांडा मगाला को कैच दे बैठे.

अश्विन ने 30 रनों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया. अश्विन के आउट होने के बाद जोस बटलर ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. मोईन अली की गेंद पर बोल्ड होने वाले बटलर ने 36 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा. आखिरी ओवर्स में कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरॉन हेटमेयर ने बड़े शॉट्स लगाकर राजस्थान को आठ विकेट पर 175 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया. हेटमेयर ने 18 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. सीएसके की ओर से रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे और आकाश सिंह ने दो-दो विकेट लिए.

राजस्थान रॉयल्स के ऐसे गिरे विकेट्स: (175/8)
पहला विकेट- यशस्वी जायसवाल 10 रन (11/1)
दूसरा विकेट- देवदत्त पडिक्कल 38 रन (88/2)
तीसरा विकेट- संजू सैमसन 0 रन (88/3)
चौथा विकेट- आर. अश्विन 30 रन (135/4)
पांचवां विकेट- जोस बटलर 52 रन (142/5)
छठा विकेट- ध्रुव जुरेल 4 रन (167/6)
सातवां विकेट- जेसन होल्डर 0 रन (174/7)
आठवां विकेट- एडम जाम्पा 1 रन (175/8)

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...