8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलफिर दिखेगी दादागीरी! सौरव गांगुली की वापसी, IPL में मिली ये जिम्मेदारी

फिर दिखेगी दादागीरी! सौरव गांगुली की वापसी, IPL में मिली ये जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है. सौरव गांगुली अब इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नज़र आएंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है.

बीसीसीआई अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद यह पहली बार है जब सौरव गांगुली क्रिकेट से जुड़ी किसी बड़ी पोस्ट पर वापसी कर रहे हैं. अभी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सौरव गांगुली के रोल के विस्तार से समझाया नहीं गया है, लेकिन अन्य टीमों के उदाहरण को देखते हुए वह एक मेंटर के साथ-साथ कोचिंग के लीडरशिप रोल में भी दिखाई दे सकते हैं.

सौरव गांगुली पहले भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं. साल 2019 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे. हालांकि, इस बार उनका रोल कुछ बड़ा हो सकता है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के अलावा साउथ अफ्रीका लीग और दुबई क्रिकेट लीग में भी टीमें खरीदी हैं.

सौरव गांगुली ने अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ा है, क्योंकि उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए एक्सटेंशन नहीं मिला था. सौरव गांगुली तीन साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर मौजूद थे, लेकिन अब वह फिर से आईपीएल में नज़र आने वाले हैं. दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली की जोड़ी कोच रिकी पोंटिंग के साथ बनेगी.

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रोमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश धुल, अमन खान, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और रिली रोसो.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...