12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलडेविड वार्नर का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? पत्नी की Insta पोस्ट ने...

डेविड वार्नर का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? पत्नी की Insta पोस्ट ने बढ़ाईं फैंस की दिल की धड़कनें

Published on

नई दिल्ली

लीड्स टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर इस समय टीम से बाहर होने की तलवार लटक रही है। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने भी साफ कर दिया कि वह ओपनिंग की जगह के लिए विकल्प ढूंढ रहे हैं। इस बीच डेविड वॉर्नर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिससे यह साफ लग रहा है कि दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस फॉर्मेट को अलविदा कहने जा रहा है।

कैंडी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
वॉर्नर की पत्नी कैडी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम की आधिकारिक टी शर्ट में नजर रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में वॉर्नर ने लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट टीम के साथ टूर करते हुए हमारे एक युग का अंत हो गया। यह हमेशा मजेदार रहा है। मैं और हमारी गर्ल गैंग हमेशा आपके समर्थक रहेंगे। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं डेविड वॉर्नर।’

वॉर्नर ने किया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
वॉर्नर की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें रिटायरमेंट की बधाई दे रहे हैं। कई फैंस यह मान चुके हैं कि वॉर्नर ने टेस्ट फॉर्मेट अलविदा कह दिया है।डेविड वॉर्नर पहले भी अपने रिटायरमेंट को लेकर बात कर चुके हैं। वॉर्नर ने तब कहा था कि जनवरी 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान संन्यास ले लेंगे। यह उनका घरेलू मैदान है। वे इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं।

टेस्ट करियर में वॉर्नर का आंकड़ा
डेविड वॉर्नर का अब तक का टेस्ट करियर शानदार रहा है। उन्होंने 107 टेस्ट मैचों में 8343 रन बनाए हैं। इस दौरान वॉर्नर ने 3 दोहरे शतक, 25 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। उनका टेस्ट इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 335 रन रहा है। इस फॉर्मेट में वॉर्नर चार विकेट भी ले चुके हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...