14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेल'पठान' कंट्रोवर्सी के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं दीपिका, दिखाई...

‘पठान’ कंट्रोवर्सी के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं दीपिका, दिखाई ट्रॉफी

Published on

नई दिल्ली ,

फीफा वर्ल्ड कप 2022 फिनाले का शानदार आगाज हो चुका है. लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. कई बॉलीवुड स्टार्स फीफा वर्ल्ड कप में अपने फेवरेट प्लेयर को सपोर्ट करने पहुंच गए हैं. दीपिका पादुकोण भी इन्हीं चंद सितारों में से एक हैं.

फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंची दीपिका
इन दिनों दीपिका पादुकोण ‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर विवादों में आ गई हैं. ‘पठान’ फिल्म के ‘बशर्म रंग’ सॉन्ग में ‘भगवा’ रंग की बिकिनी पहनने पर दीपिका कई संगठनों के निशाने पर हैं. तमाम कंट्रोवर्सीज के बीच बॉलीवुड डीवा फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल देखने पहुंची गई हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं.

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. ब्लैक कलर के बूट, ड्रेस और ब्राउन कलर की जैकट पहने हुए दीपिका बेहद कमाल लग रही हैं. दीपिका के चेहरे की मुस्कान बता रही है. वो फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बन कर बेहद खुश हैं. फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में दीपिका के चेहरे के ग्लो और क्लासी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया.

पठान को लेकर क्यों हुई कंट्रोवर्सी 
12 दिसबंर को पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ. गाना चंद घंटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गाने में दीपिका का सेंसुअस फैंस को इंप्रेस कर गया. पर म्यूजिक वीडियो के एक सीन में दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने दिखीं. इसे कुछ संगठनों ने ‘भगवा’ बिकिनी बताया. संगठनों का कहना है कि ‘भगवा’ बिकिनी पहनकर दीपिका ने उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई है.

कई जगहों पर ‘पठान’ का विरोध हो रहा. इसके बावजूद दीपिका हंसते-मुस्कुराते फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बनीं. दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान भी फीफा वर्ल्ड कप फिनाले में अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं. ये मैच लियोनेल मेसी के फैंस के लिये बेहद स्पेशल है, क्योंकि इसके बाद वो किसी भी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनेंगे. वैसे आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं?

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...