11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलडिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने सिडनी में किया...

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने सिडनी में किया कमाल

Published on

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप-एक के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 200 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही और टीम की पारी 111 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने मैच को 89 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खाता भी खुल गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया निराश
201 रनों के जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें टिम साउदी ने बोल्ड किया। इसके बाद टीम को लगातार झटके लगे। सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल (28) भी क्रीज पर टिक पाए। मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस (7), टिम डेविड (11) और मैथ्यू वेड (2) रन बनाकर आउट हुए। 18वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की पारी 111 रनों पर सिमट गई। मिचेल सेंटनर और टिम साउदी ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चमके
इससे पहले, डेवोन कॉन्वे की नाबाद 92 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड का यह टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने रन बटोरे।

ओपनर डेवोन कॉन्वे ने टी20 में एक हजार रन पूरे किये लेकिन अपना पहला टी20 शतक लगाने से थोड़ा सा दूर रह गए। डेवोन कॉन्वे ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की और 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। फिन एलेन ने 16 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 42 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान केन विलियम्सन ने 23 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए जबकि जिमी नीशम ने 13 गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 26 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 41 रन पर दो विकेट लिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...