14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeखेलWorld Cup में हार के बावजूद रोहित शर्मा ही होंगे भारत के...

World Cup में हार के बावजूद रोहित शर्मा ही होंगे भारत के कप्तान, चाहकर भी नहीं हटा सकता BCCI

Published on

अहमदाबाद

विश्व कप जीतने का सपना पूरा नहीं होने पर रविवार की रात को जब रोहित शर्मा मोटेरा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए अपने पास से गुजरने वाले हर खिलाड़ी से हाथ मिला रहे थे तो निश्चित तौर पर वह काफी अकेलापन महसूस कर रहे होंगे। भले ही ऐसा लग रहा होगा कि रोहित शर्मा के सारे सपने चकनाचूर हो गए, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को अभी उनकी जरूरत है और उन्हें कम से कम दो साल तक लंबे प्रारूप का कप्तान बनाए रखा जाना चाहिए।

राहुल द्रविड़ का कप्तानी कार्यकाल 2007 में जब समाप्त हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी उनकी जगह लेने के लिए तैयार थे और जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली को पहले से ही तैयार कर दिया गया था। इसी तरह से रोहित भी कोहली से जिम्मेदारी लेने को तैयार थे, लेकिन वर्तमान टीम में कोई भी युवा अभी कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं लगता और ऐसे में चयनकर्ताओं के पास रोहित को कप्तान बनाए रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

वह असाधारण कप्तान है। रोहित ने वास्तव में बहुत अच्छी तरह से इस टीम की अगुवाई की है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपना बहुत सारा समय और ऊर्जा साथी खिलाड़ियों को दी है। वह किसी भी चर्चा और बैठक के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने विश्व कप के इस अभियान में अपना काफी समय और ऊर्जा लगाई। वह आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहते थे और उन्होंने टूर्नामेंट के शुरू से लेकर आखिर तक ऐसा किया।
मैच के बाद राहुल द्रविड़

टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की बातों से अंदाजा लग जाता है कि रोहित टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। रोहित ने पिछले छह सप्ताह में अपने कप्तानी कौशल और बेफिक्र बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया। रोहित अभी 36 साल के हैं और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में जब अगला वनडे विश्व कप खेला जाएगा तो उनकी उम्र 40 साल से अधिक हो जाएगी।

भारतीय क्रिकेट प्रबंधन को हालांकि अभी उनकी जगह किसी अन्य को कप्तान बनाने की बजाय उन्हें कम से कम दो साल तक इस पद पर बनाए रखना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण होगा। वनडे में रोहित यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किस श्रृंखला में खेलना है और किसमें नहीं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कोविड-19 के बाद वह हर तरह की परिस्थितियों में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टीम को अभी उनकी जरूरत है। रोहित की मौजूदगी में अगले कप्तान को तैयार किया जा सकता है, जिससे टीम बदलाव के दौर में अच्छी तरह से आगे बढ़ सकती है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...