14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलडेवोन कॉनवे ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, T20I में बना दिया...

डेवोन कॉनवे ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, T20I में बना दिया यह महारिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 में न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से धो दिया। मैच ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के धमाकेदार 92 रनों की नाबाद पारी की मदद से न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट पर 200 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अपनी इस पारी में कॉन्वे ने सात चौके और दो बेहतरीन छक्के भी जड़े। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका में जन्में न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी भी अपने नाम कर लिया।

दरअसल कॉन्वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की अपनी 26वीं पारी यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी कर ली है। बाबर आजम ने भी इस फॉर्मेट के अपनी 26वीं पारी में एक हजार रन पूरे किए थे। वहीं टी20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम है जिन्होंने अपने करियर के 24वीं में बनाया था।

इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस मामले में तीसरे स्थान पर कायम हैं। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी 27वीं पारी में 1000 रनों के आंकड़ों का छुआ था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच और भारत के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने यह कारनामा अपने करियर की 29वीं पारी में किया।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के मैच में क्या हुआ
टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 में के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने कॉन्वे के साथ मिलकर विस्फोटक शुरुआत की। फिन एलन महज 16 गेंद में 42 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्का भी लगाए। इन दोनों के अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 23 रनों की पारी खेली जबकि आखिर में जिमी नीशम 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टीम के लिए सबसे अधिक ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे अधिक 28 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पैट कमिंस ने 21 रनों का योगदान दिया। इस दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लेना जारी रखा। इस तरह से पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन के स्कोर पहुंचकर ऑलआउट हो गई।

Latest articles

महिला सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म, समधी ने ही बनाया हवस का शिकार

भोपाल राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

बीएचईएल लेडीज क्लब ने महिला सफाई कर्मचारियों को बांटी कंबल

भोपाल बीएचईएल (भेल) लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग के तत्वावधान में लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...