21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलधोनी ने खत्म किया इरफान पठान का करियर? वायरल हुआ पोस्ट तो...

धोनी ने खत्म किया इरफान पठान का करियर? वायरल हुआ पोस्ट तो ऑलराउंडर ने दी सफाई

Published on

नई दिल्ली

महेंद्र सिंह धोनी नि:संदेह भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तानों में से एक हैं। शॉर्ट बॉल फॉर्मेट में वह आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। बतौर कैप्टन उन्होंने कई कड़े फैसले भी लिए, जिनके चलते उन्हें लोगों की नजरों में विलेन भी बनना पड़ा। सिर्फ फैंस ही नहीं उनके पूर्व टीममेट्स ने भी खुले-आम खरी-खोटी सुनाई। अपने संन्यास के पीछे जिम्मेदार बताया। भले ही माही भी अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हो, लेकिन लोग आज तक इरफान पठान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का करियर खत्म करने के लिए उन्हें ही कसूरवार ठहराते हैं।

एक दौर था जब इरफान पठान भारत के बेस्ट ऑलराउंडर्स में गिने जाते थे। सीम और स्विंग से धमाका करने के बाद उन्होंने बैटिंग स्किल्स के बूते खुद को तीन फॉर्मेट में सेट कर लिया था। बड़ौदा स्टार की मेहनत को देखकर कई लोगों को लगता था कि वह वह महान कपिल देव की जगह ले लेंगे, लेकिन अफसोस कि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। कुछ लोग उनकी इंजरी को कारण बताते हैं तो कुछ आज भी धोनी को कसूरवार ठहराते हैं।

हाल ही में, एक फैंस ने ट्वीट किया, ‘जब भी मैं इन लीगों में इरफान पठान को देखता हूं, मैं एमएस और उनके मैनेजमेंट को और कोसना हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इरफान ने सिर्फ 29 साल की उम्र में वाइट बॉल फॉर्मेट का अपना आखिरी मैच खेल लिया था। यह बिल्कुल सही नहीं। सातवें नंबर पोजिशन के लिए कोई भी टीम इरफान पठान को लेना चाहेगी, लेकिन भारत ने जड्डू, यहां तक कि बिन्नी को उनसे ऊपर मौका दिया।’

ये ट्वीट आग की तरह फैल रहा था। पठान के चाहने वाले रीट्वीट कर रहे थे। कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी, दुनिया की नजर इस ट्वीट पर तब पड़ी जब इरफान पठान ने इसे रीट्वीट करते हुए अपनी मन की बात लिखी। पठान ने लिखा, ‘किसी को भी इसके लिए कसूरवार मत ठहराओ। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।’ कोई भी निगेटिव कमेंट करने की बजाय इरफान पठान का यह रवैया उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...