15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलधोनी चोटिल तो स्टार खिलाड़ी दो सप्ताह के लिए OUT, भयंकर मुश्किल...

धोनी चोटिल तो स्टार खिलाड़ी दो सप्ताह के लिए OUT, भयंकर मुश्किल में CSK

Published on

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जिससे उन्हें कुछ ‘मूवमेंट’ में परेशानी हो रही है। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर है क्योंकि उसके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होने के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।

घुटने की चोट से जूझ रहे कप्तान धोनी
फ्लेमिंग ने बुधवार को चेन्नई की राजस्थान रॉयल्स के हाथों तीन रन से करीबी हार के बाद कहा,‘वह (धोनी) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जो कि आप उनके कुछ मूवमेंट में देख सकते हो। इससे उन्हें थोड़ा परेशानी हो रही है। उनकी फिटनेस पेशेवर खिलाड़ी की तरह रही है। वह टूर्नामेंट शुरू होने से कई महीने पहले तैयारियां शुरू कर देते हैं। उन्होंने रांची में नेट पर अभ्यास किया था लेकिन सत्र से पूर्व की तैयारी उनकी चेन्नई पहुंचने पर एक महीने पहले ही शुरू हुई थी।’

संदीप शर्मा की आखिरी गेंद पर नहीं लगा सके थे सिक्स
संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर केवल तीन रन देकर राजस्थान को जीत दिलाई, जबकि उस समय धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। धोनी का यह कप्तान के रूप में 200वां मैच था। फ्लेमिंग को हालांकि विश्वास है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपनी चोट को संभाल लेगा और टीम का नेतृत्व करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा,‘ वह मैच फॉर्म में वापस आने के लिए अपने तरीके से काम करते हैं और आप देख सकते हैं कि वह काफी अच्छा खेल रहा है।’

मगाला हुए दो सप्ताह के लिए बाहर
इस बीच मगाला बुधवार को केवल दो ओवर यह कर पाए और उन्हें चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। फ्लेमिंग ने कहा,‘ हम फिर से एक और खिलाड़ी की सेवाएं नहीं ले पाएंगे। हम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं इस संख्या में बढ़ोतरी रुके।’ चेन्नई के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एड़ी के चोट के कारण मैच में नहीं खेल पाए जबकि भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से लगभग बाहर हो गए हैं।

बेन स्टोक्स पहले से ही हैं चोटिल
फ्लेमिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब ठीक हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा,‘ चाहर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हैं जबकि मगाला दो सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। स्टोक्स की चोट पर नजर रखी जा रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन वह अब चयन के लिए उपलब्ध हैं।’

 

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...