15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलनेट्स में गेंदबाजों का धुआं उड़ा रहे हैं धोनी, सुनाई पड़ने लगी...

नेट्स में गेंदबाजों का धुआं उड़ा रहे हैं धोनी, सुनाई पड़ने लगी है चेन्नई के किंग्स की दहाड़

Published on

चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। धोनी कुछ दिन पहले ही चेन्नई पहुंचे हैं। वहां पहुंचने के साथ ही धोनी ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। सीएसके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी की एक वीडियो शेयर की है जिसमें नेट्स में थ्रो डाउन के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। जिस समय धोनी नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे थे उस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक उनको चीयर कर रहे थे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उम्मीद की जा रही है कि धोनी ही एक बार फिर से टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि पिछले सीजन में उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। रविंद्र जडेजा टीम के नए कप्तान बने थे। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा जिसके कारण जडेजा कप्तानी छोड़ दी। ऐसे में धोनी ने एक बार फिर से टीम की कमान अपने हाथ में ले लिया।

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि धोनी का यह शायद आखिरी आईपीएल भी होगा। आईपीएल 2023 अपने पुराने फॉर्मेट होम अवे में खेला जाएगा। ऐसे में धोनी को लेकर कहा जा रहा है कि वह सीएसके के घरेलू मैदान पर अपना विदाई मैच खेलेंगे।

धोनी की कप्तानी में सीएसके बनी है बार चैंपियन
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस के बाद सबसे सफल टीम में से एक है। सीएसके आईपीएल में चार बार चैंपियन बन चुकी है जिसका पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है। धोनी की कप्तानी में ही सीएसके की टीम सबसे पहली बार 2010 में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2011 और 2018 में टीम धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। वहीं आखिरी बार वह 2021 में खिताबी जीत हासिल की थी। इस दौरान भी सीएसके के कप्तान धोनी ही थे।आईपीएल में सबसे अधिक खिताब जीतने के मामले में सीएसके की टीम सिर्फ मुंबई से पीछे है। मुंबई इंडियंस की टीम इस लीग में कुल पांच बार चैंपियन बनी है।

आईपीएल 2023 के लिए सीएसके का पूरा स्क्वाड-
महेंद्र सिंह धोनी, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सेंटनर, मोइन अली, राजवर्धन हैंगरगेकर, शिवम दुबे, दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल और के भगत वर्मा।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...