17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलकरना था 'बड़ा ऐलान' लेकिन लाइव में बिस्कुट प्रोमोट कर चले गए...

करना था ‘बड़ा ऐलान’ लेकिन लाइव में बिस्कुट प्रोमोट कर चले गए Dhoni!

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर (रविवार) को एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है. दरअसल धोनी ने एक प्रोडक्ट को भारत में लॉन्च किया है. धोनी ने इसका टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भी कनेक्शन ढूंढ निकाला. गौरतलब है कि धोनी ने शनिवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट कर बताया कि वह 25 सितंबर को दो बजे एक रोमांचक खबर साझा करने के लिए लाइव होंगे, लेकिन यह सिर्फ एक बिस्कुट प्रोडक्ट की लॉन्चिंग थी.

एमएस धोनी के इस ऐलान की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी और फैन्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. कई फैन्स ने तो धोनी के आईपीएल से भी रिटायरमेंट के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. लेकिन अब इस खबर से दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को राहत मिली होगी. फिलहाल एमएस धोनी के आईपीेएल रिटायरमेंट को लेकर चल रहे अटकलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.

धोनी ने लाइव आकर कही ये बात
एमएस धोनी ने लाइव कहा, ये प्रोडक्ट इस बार हमें कप जिता सकता है. साल 2011 में इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था, उससे पहले भी यह लॉन्च हुआ था. अगर फिर से लॉन्च होता है तो इस साल भारत कप जीत.. अब कनेक्शन क्लियर हो गया. एमएस धोनी ने कहा कि मैं 2011 को फिर से वापस लेकर आ रहा हूं. हिस्ट्री बनाने और इसे फिर से दोहराने के लिए आप भी आगे आएं.’

2020 में हुए थे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 41 साल के एमएस धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए.

एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन बार आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी. वहीं आईपीएल में वह सीएसके को चार बार चैम्पियन बना चुके हैं. हाल ही सीएसके मैनेजमेंट ने धोनी के आईपीएल 2023 में खेलने की पुष्टि की थी.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी खेल से मिले लंबे ब्रेक का जमकर आनंद ले रहे हैं. वह हालिया महीनों के दौरान यूके और अमेरिका के दौरे पर थे. चंद दिनों पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की, जहां उन्‍होंने सफलता के मंत्र और कड़ी मेहनत के महत्‍व के बारे में बातचीत की. धोनी ने अपनी सोचने के प्रोसेस के बारे में भी लोगों को बताया, जिसके चलते वो शानदार क्रिकेटर और महान कप्‍तान बन पाए.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...