12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलइस IPL में पहली बार आउट हुए धोनी, ऋतुराज की फिफ्टी, पंजाब...

इस IPL में पहली बार आउट हुए धोनी, ऋतुराज की फिफ्टी, पंजाब को दिया ये टारगेट

Published on

चेन्नई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें पंजाब टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जवाब में चेन्नई टीम ने 163 रनों का टारगेट सेट किया.

मुश्किल समय में गायकवाड़ की धांसू फिफ्टी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई टीम ने 7 विकेट पर 162 रन बनाए. चेन्नई ने धांसू शुरुआत की थी, लेकिन हरप्रीत बरार ने पारी के 9वें ओवर में दो विकेट लेकर कमर तोड़ दी. फिर चेन्नई ने 107 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. टीम की हालत खराब नजर आ रही थी.

मगर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने टीम को संभालते हुए धांसू फिफ्टी जमाई. ऋतुराज 48 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए. मगर उन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया था.आखिर में आए महेंद्र सिंह धोनी ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए. वो इस IPL सीजन में पहली बार आउट हुए हैं. दूसरी ओर पंजाब के लिए बरार के अलावा राहुल चाहर ने 2 विकेट लिए. जबकि कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...