14.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलमैक्सवेल से शादी नहीं की… घटिया सवाल पूछने पर भड़कीं प्रीति जिंटा,...

मैक्सवेल से शादी नहीं की… घटिया सवाल पूछने पर भड़कीं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया की लगा दी क्लास

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम धमाल मचा रही है। पंजाब किंग्स की टीम 11 मैचों में 15 पॉइंट्स लेकर प्लेऑफ की बिल्कुल दहलीज पर खड़ी है। टीम के इस प्रदर्शन से ओनर प्रीति जिंटा भी काफी खुश हैं, लेकिन इस सीजन में उनके कुछ स्टार प्लेयर बुरी तरह से फेल रहे हैं। खास तौर से ग्लेन मैक्सवेल ने पंजाब किंग्स को सबसे ज्यादा निराश किया। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक फैंस ने प्रीति जिंटा से एक ऐसा सवाल पूछा दिया, जिसके बाद वह भड़क गईं। हालांकि, बाद में उस यूजर ने अपने पोस्ट को हटा लिया, लेकिन वह प्रीति जिंटा के गुस्से से नहीं बच पाया।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा को लेकर लिखा, ‘मैम मैक्सवेल की आपसे शादी नहीं हुई इसलिए वो आपकी टीम से अच्छा नहीं खेलता था?’ इस सवाल पर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया यूजर की क्लास लगा दी। प्रीति जिंटा ने लिखा, क्या आप यह सवाल आईपीएल टीम के किसी मेंस ओनर से पूछेंगे या ये भेदभाव सिर्फ महिलाओं के लिए है? मुझे कभी नहीं पता था कि महिलाओं के लिए कॉर्पोरेट सेटअप में खुद को बनाए रखना कितना मुश्किल है। जब तक कि मैं क्रिकेट नहीं जुड़ी थी।’

लिंग भेदभाव पर प्रीति जिंटा ने उठाए सवाल
एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट में प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘मुझे यकीन है कि आपने यह सवाल मजाक में पूछा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगर आप वास्तव में समझते हैं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह अच्छा नहीं है! मुझे लगता है कि मैंने पिछले 18 सालों से बहुत मेहनत करके अपनी पहचान बनाई है, इसलिए कृपया मुझे वह सम्मान दें जिसकी मैं हकदार हूं और लिंग भेदभाव बंद करें। धन्यवाद।’

पंजाब किंग्स के लिए नहीं चले ग्लेन मैक्सवेल
बता दें कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल को 4.2 करोड़ में खरीदा था। मैक्सवेल के लिए यह सीजन किसी बुरी सपने से कम नहीं रहा। मैक्सवेल पंजाब की तरफ से कुल 7 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें वह सिर्फ 48 रन बना सके। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। यही कारण है कि मैक्सवेल को बाद के मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...