19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलसोचा नहीं था कि... भारत की बैटिंग देखकर भौचक्के रह गए अंग्रेज,...

सोचा नहीं था कि… भारत की बैटिंग देखकर भौचक्के रह गए अंग्रेज, टेस्ट के पहले ही दिन मिमियाने लगे

Published on

हैदराबाद

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का मानना है कि इंग्लैंड का पहली पारी में 246 रन का स्कोर अच्छा था लेकिन कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा गुरुवार को पहले टेस्ट के पहले दिन पारी शुरू करते ही आक्रामक बल्लेबाजी करेंगे। स्टंप तक भारत ने एक विकेट गंवाकर 119 रन बना लिये थे और जायसवाल 76 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जायसवाल ने रोहित के साथ महज 12.2 ओवर में 80 रन की भागीदारी निभायी।

डकेट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगा कि हम अच्छे स्कोर पर थे। यह पहले दिन के हिसाब से पेचीदा पिच थी जिस पर शुरू से ही निरंतर गेंद स्पिन हो रही थी। स्टोक्स ने शानदार खेल दिखाया। मैं कहूंगा कि तीसरा, चौथा दिन आने दो और अगर पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है तो उनकी यह पारी मैच विनिंग हो सकती थी।’

डकेट ने भारतीय सलामी बल्लेबाजों को शानदार शुरुआत करने के लिए श्रेय दिया और साथ ही उन्हें लगता है कि यह धीरे धीरे खराब होती पिच का संकेत भी है। डकेट ने कहा, ‘उन्हें श्रेय जाता है। उन्होंने अच्छा खेल दिखाया और वे काफी आक्रामक रहे। वे हमेशा इस तरह नहीं खेलते। इसलिये उनके इस तरह खेलने से पता चलता है कि उन्हें शायद लगता है कि यह पिच आगे चलकर और ज्यादा खराब होगी।’

केंट के इस बल्लेबाज ने अपने साथी खिलाड़ियों के स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट का बचाव करते हुए कहा कि यह लापरवाही का संकेत नहीं है। 29 वर्षीय डकेट ने कहा, ‘हम आज लापरवाह नहीं थे। मुझे लगा कि हमने अच्छा खेल दिखाया और जो खिलाड़ी सामान्य रूप से 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं, उन्होंने अच्छी तरह गेंद रोटेट की।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...