8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के लिए कुछ अलग कर रहा हूं... तीसरे वनडे से...

वर्ल्ड कप के लिए कुछ अलग कर रहा हूं… तीसरे वनडे से पहले द्रविड़ ने खोल दिए पत्ते

Published on

चिन्नई

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 3 मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज के निर्णायक मैच से पहले बड़ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस साल भारतीय टीम द्वारा खेले गए घरेलू एकदिवसीय मैचों से तैयार हुई टीम की रूपरेखा से काफी खुश हैं। इतना ही नहीं बल्कि द्रविड़ ने यह भी कहा कि विश्व कप के टीम के लिए उन्होंने 17-18 खिलाड़ियों की पहचान कर ली है। भारत श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैच पहले ही खेल चुका है। इस सीरीज (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज) के दो मैच हो गए हैं और तीसरा बुधवार को चिन्नई में खेला जाएगा।

द्रविड़ से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नौ घरेलू एकदिवसीय मैचों में वह हासिल किया जो उन्होंने निर्धारित किया था? तो उन्होंने कहा, ‘हां काफी हद तक। कल के मैच का परिणाम चाहे जो भी हो, हमें इन नौ मैचों से काफी स्पष्टता मिली है। हमें इस स्पष्टता को जारी रखने की जरूरत है।’ भारतीय कोच ने कहा,‘हमारे लिए यह अब अलग-अलग प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन के बारे में है। हम यह सुनिश्चित करना है कि विश्व कप के दौरान जरूरत पड़ने पर हम संयोजन में बदलाव कर सकें। हम यह तय करना चाहते है कि विश्व कप के दौरान आश्चर्यचकित ना हो।’

अय्यर और सूर्या पर भी दिया बड़ा बयान
मुख्य कोच ने चोटिल श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति पर खेद जताया,जो विश्व कप की योजना में चौथे क्रम के बल्लेबाज है। द्रविड़ ने हालांकि उनकी जगह टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव के खराब प्रदर्शन के बावजूद सहानुभूति दिखाई। सूर्या दो मैच में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए थे। राहुल ने कहा,‘जाहिर है श्रेयस का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह शायद उन लोगों में से एक है जो नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। उनकी जगह टीम में शामिल सूर्या के प्रदर्शन को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं। वह दो बहुत अच्छी गेंद पर आउट हुए। सूर्या को टी 20 की तरह एकदिवसीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है।’

घरेलू एकदिवसीय मैचों का यह फेज बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2023 में खेलेंगे और उसके बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का हिस्सा होंगे। वहीं इन सब के बाद रोहित सेना वेस्टइंडीज का दौरा और दुबई में संभावित एशिया कप खेलेगी। द्रविड़ ने कहा,‘हमें घरेलू परिस्थितियों में अब ज्यादा मैच नहीं मिलेगा। आईपीएल खत्म होने तक काफी हद तक हम टीम और खिलाड़ियों के बारे में स्पष्ट हो जाएंगे। हमने इसे 17-18 खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया है।’ जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर जैसे टीम के अहम खिलाड़ी चोट से परेशान है लेकिन द्रविड़ ने जोर देकर कहा कि टीम अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा,‘हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो चोटों से उबर रहे हैं और वह ठीक होने पर टीम में जगह के लिए दावा पेश करेंगे। कुछ अलग संयोजन हैं जिन्हें हम आजमाना चाहेंगे। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है, हम अपनी टीम में लचीलापन चाहते हैं। कभी चार तेज गेंदबाज तो कभी तीन स्पिनरों के साथ उतरना चाहते है। टीम के भीतर हम विकल्प रखना चाहेंगे।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...