12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलडोनाल्ड ट्रंप का WWE वाला वो 'दुश्मन', अकूत दौलत का मालिक, जिसने...

डोनाल्ड ट्रंप का WWE वाला वो ‘दुश्मन’, अकूत दौलत का मालिक, जिसने पैसे पानी की तरह बहाए

Published on

नई दिल्ली

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति जीत चुके हैं। उन्होंने भारतीय मूल की कमला हैरिस को करीबी मुकाबले में हराया। डेमोक्रेट के खिलाफ रिपब्लिकन कैंडिडेट की जीत की कई वजहें हैं। उसमें एक खास फैक्टर विंस मैकमैहन भी हैं। यह वही विंस मैकमैहन हैं, जिनकी वजह से दुनिया पहले WWF और फिर बाद में WWE यानी वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की दीवानी हुई। उनका राजनीति से दूर-दूर तक वास्ता नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह अमेरिकी राजनीति पर काफी प्रभाव रखते हैं। उनके और डोनाल्ड ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती है।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप राजनीति में बाद में आए, पहले तो वह बिजनेसमैन ही थे। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के हॉल ऑफ फेम में सेलिब्रिटी विंग एक पॉपुलर सेगमेंट रहा है। ट्रंप लंबे समय तक इसका हिस्सा रहे और विंस मैकमैहन के साथ दिखाई दिए। दोनों बिजनसमैन टेलीविजन पर दिखने वाले सेगमेंट से कहीं अधिक करीब हैं। यही वजह है कि ट्रंप चाहे सुख में रहे हों, या फिर दुख में अगर किसी एक व्यक्ति ने उनका साथ नहीं छोड़ा तो वह WWE के फाउंडर विंस मैकमैहन हैं।

अकूत दौलत के मालिक विंस समय-समय पर अपने दोस्त पर पैसे के रूप में प्यार छलकाते रहे हैं। ट्रंप की फंडिंग के लिए मिलने वाला यह पैसे अनरिकॉर्डेड है। यानी उसके बारे में सही जानकारी नहीं है। इनके बीच के रिश्ते को समझने में आपको ऐसे आसानी होगी कि WWE को मशहूर करने के लिए मैनेजमेंट तमाम विवादित हथकंडे अपनाती रहती है। एक बार तो TRP के चक्कर में महंगी limousine को ब्लास्ट से उड़ा दिया था। विजुअल में उस वक्त विंस कार के अंदर जाते नजर आ रहे थे।

ट्रंप तक बात पहुंची तो फैंस की तरह उन्हें भी लगा कि विंस नहीं रहे। उन्होंने विंस के दामाद ट्रिपल-एच को दो बार फोन करके कंफर्म किया कि उनका दोस्त जिंदा तो है। उन्हें लगा कि विंस कार के साथ ही ब्लास्ट में मर गए। खैर, एक बार Wall Street Journal ने खुलासा किया कि 2007 से 2009 के बीच विंस ने डोनाल्ड ट्रंप के फाउंडेशन में 5 मिलियन डॉलर की भारी भरकम राशि डिपॉजिट की थी, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। हालांकि, 2018 में ट्रंप ने अपने फाउंडेशन को डिजॉल्व कर दिया था।

ये दोनों ही बिजनेसमैन एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहे। जब WWE स्ट्रगल कर रहा था तो ट्रंप और विंस मैकमैहन के बीच ‘बैटल ऑफ द बिलियनेयर’ स्टोरी लाइन की स्क्रिप्ट लिखी गई। इसमें वे एक-दूसरे से झगड़ते थे, लड़ते थे, यह सिर्फ फैंस को आकर्षित करने के लिए मसाला था। एक बार तो WWE रेसलमेनिया-23 में एक मैच हुआ। इसमें उमागा और बॉबी लैश्ली को लड़ना था। हारने वाले पहलवान के सपोर्टर को अपना सिर मुंडवाया था। उमागा के सपोर्ट में मैकमैहन थे, जबकि बॉबी के सपोर्ट में ट्रंप। ट्रंप कभी अपना सिर नहीं मुंडवाना चाहते थे इसके बावजूद शर्त को ‘हां’ कहा। दरअसल, उन्हें विंस पर भरोसा था कि ऐसा नहीं करना होगा। यह सेगमेंट खूब पॉपुलर हुआ था।

एक ओर ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जो बाइडन से हारे तो दूसरी ओर विंस मैकमैहन के खिलाफ रेप और यौन शोषण जैसे कई संगीन आरोप लगे। इसके बावजूद वे दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहे। संपर्क में रहे और लगातार बातचीत करते रहे। जेनल ग्रांट मुकदमे के कारण मैकमैहन को WWE में अपना पद छोड़ना पड़ा और दो दिन पहले ही उन पर 500 मिलियन डॉलर के हर्जाने वाला नया मुकदमा दायर हुआ है। ऐसे समय में उनके करीबी दोस्त ट्रंप का राष्ट्रपति चुनाव जीतना उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...