11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेलनहीं पता कितने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते... धांसू पारी के...

नहीं पता कितने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते… धांसू पारी के बाद विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा

Published on

नई दिल्ली

मौजूदा दौरे के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद 166 रन ठोके और 317 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जब वह ट्रॉफी लेने के लिए पोडियम पर पहुंचे तो उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि कितनी बार उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड चुना गया।

उन्होंने कहा- मुझे कुछ पता नहीं है। मेरे लिए यह मेरे इरादे, उस मानसिकता का अवॉर्ड है, जिसके साथ मैं खेलता हूं। मानसिकता हमेशा टीम को जिताने में मदद करने की होती है, जब तक संभव हो लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप अंतर पैदा करते हैं। मैंने हमेशा टीम की सफलता के लिए खेला है, जितना हो सके टीम की मदद की। मेरा सिर्फ यही इरादा है। बता दें कि कोहली ने 38वीं बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है।

उन्होंने अपने ब्रेक के बारे में भी जानकारी दी। कोहली ने बताया- जब से मैं लंबे ब्रेक से वापस आया हूं, मुझे अच्छा लग रहा है। मैं बस अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। यही वह जगह है जहां मै आराम कर सकता हूं। आज भी मैं बल्लेबाजी करके खुश था। मैं अभी एक अच्छी जगह पर हूं और चाहता हूं कि यह जारी रहे। बता दें कि विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर 21वां शतक जड़ा, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे अधिक 20 शतक थे।

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 390 रन बनाए। कोहली ने सबसे अधिक नाबाद 166 रनों की पारी खेली, जबकि ओपनर शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्के के दम पर 116 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में 42 रन ठोके। जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई। पूरी टीम 22 ओवरों में 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 4, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...