21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेल'द्रविड़ की सोच नहीं चाहिए', हुड्डा को बाहर बैठाने पर भड़के पूर्व...

‘द्रविड़ की सोच नहीं चाहिए’, हुड्डा को बाहर बैठाने पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान

Published on

त्रिनिदाद,

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में जीत से आगाज किया है. पहले ही मैच में टीम इंडिया ने विंडीज को 68 रनों से करारी शिकस्त दी. 19 गेंदों पर 2 छक्के के साथ 4 चौके की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जीत के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत बेहद नाराज नजर आए. उनकी नाराजगी टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा से थी, जिन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा को बाहर बैठाया. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग-11 में मौका दिया था.

‘टी20 में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स ही बेहतर’
पूर्व भारतीय सेलेक्टर श्रीकांत और पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ब्रॉडकास्टर फैन कोड से बात कर रहे थे. इसी दौरान श्रीकांत ने कहा, ‘हुड्डा कहां है? वह टी20 के साथ वनडे में भी शानदार प्लेयर है. वह ऐसा प्लेयर है, जिसे वहां (टीम में) होना चाहिए. टी20 क्रिकेट में आपको यह समझने की जरूरत है कि इसमें आपको ऑलराउंडर्स चाहिए होते हैं. बैटिंग या बॉलिंग, ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर्स हों, वही आपके लिए ठीक है.’

ओझा के जवाब पर भड़के श्रीकांत
इस पर ओझा ने कहा, ‘राहुल भाई का मानना है कि यदि कोई प्लेयर पहले आपके लिए परफॉर्म करता है, तो उसका सपोर्ट करें. उसके बाद दूसरे ऑप्शन पर जाएं.’ यहां श्रीकांत ने ओझा को टोकते हुए कहा, ‘राहुल द्रविड़ की सोच हमको नहीं चाहिए. आपकी सोच चाहिए अभी चाहिए. अभी दो.’ यहां ओझा थोड़े मुस्कुराए और श्रीकांत के सवाल पर कहा, ‘हुड्डा तो होना चाहिए. बिल्कुल हुड्डा.’ इस पर फिर श्रीकांत कहते हैं, ‘बस. खतम’

दीपक ने इसी साल टी20 में शतक लगाया
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में दीपक हुड्डा को बाहर बैठाकर श्रेयस अय्यर को मौका दिया था. मैच में अय्यर 4 गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके और शून्य पर आउट हुए. इस साल दीपक ने अब तक की चार टी20 पारियों में 68.33 की औसत 205 रन बनाए, जिसमें एक रिकॉर्ड शतक भी शामिल है. जबकि श्रेयस अय्यर ने इस साल 10 टी20 पारियों में तीन अर्धशतकों के साथ 351 रन बनाए.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...