10.9 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलमत कराओ मैच... USA में स्टेडियम की खराब व्यवस्था पर भड़के गावस्कर,...

मत कराओ मैच… USA में स्टेडियम की खराब व्यवस्था पर भड़के गावस्कर, ICC को सुनाया खरी खोटी

Published on

फ्लोरिडा

अमेरिका में पहली बार आयोजित की जा रही आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर कई बड़े सवाल उठने लगे हैं। ये सवाल है क्रिकेट को लेकर बदइंतजामी के लिए। दरअसल अमेरिका में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के अधिकतर मैचों में बारिश के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में बैक टू बैक दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके कारण पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई। ऐसे में अब भारत के पूर्व महान क्रिकेटर ने भी आईसीसी को फटकार लगाई है।

स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल सदस्य सुनील गावस्कर ने भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाले मैच रद्द होने के बाद अपनी निराशा जाहिर की है। गावस्कर ने कहा, ‘आईसीसी को ऐसी जगह मैच ही नहीं कराने चाहिए जहां पूरे मैदान को ढकने व्यवस्था ना हो। आप ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते हैं कि सिर्फ पिच को ढक थे और मैदान का बाकी हिस्सा बारिश के पानी से गीला होता रहे।’

माइकल वॉन ने भी जताई निराशा
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी बारिश के कारण मैच रद्द होने से काफी निराश हैं। माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे पास पूरे मैदान को ढकने के लिए और अधिक कवर कैसे नहीं हैं, यह मेरी समझ से परे है.. खेल में सारा पैसा है फिर भी गीले आउटफील्ड के कारण खेल रद्द कर दिया जाता है।’ बता दें कि ऐसा सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, वेस्टइंडीज में है। विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज के पास संयुक्त रूप से है।

बता दें कि इंग्लैंड को बारिश के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ। उसका पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ रद्द हो गया था। इसी वजह से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पर अब सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। नामीबिया के खिलाफ करो या मरो का भी बारिश से प्रभावित रहा।

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...