13.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेल'बैन है तो मत खेलो...', ऑनलाइन Rummy के सवाल पर भड़के अश्विन

‘बैन है तो मत खेलो…’, ऑनलाइन Rummy के सवाल पर भड़के अश्विन

Published on

चेन्नई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. इस सीजन का 17वां मुकाबला एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. इस मुकाबले में लोकल ब्वॉय रविचंद्रन अश्विन पर फैन्स की निगाहें होंगी. ऑफ स्पिनर आर. अश्विन राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं.

इस मुकाबले से पहले 36 वर्षीय आर. अश्विन ने एक इंवेट में भाग लिया. यह इवेंट समर क्रिकेट कैम्प से जुड़े ऐप्स को लेकर था. इस इवेंट के दौरान अश्विन से ऑनलाइन गैंबलिंग और Rummy को लेकर भी सवाल किया गया, जिसपर आर. अश्विन भड़क गए. क्रिकेट से जुड़े ऑनलाइन गैंबलिंग के बारे में सवाल पूछे जाने पर अश्विन ने कहा, ‘क्या आप सच्चाई जानना चाहते हैं या हेडलाइन चाहते हैं.’

मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया: अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि इवेंट किसी और चीज के लिए आयोजित किया गया, इस मुद्दे को यहां क्यों उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘ऑनलाइन बच्चों के मैदान में नहीं जाने का कारण है. किसने मोबाइल फोन का आविष्कार किया. अगर हम मोबाइल फोन ले लेंगे तो तब भी क्या बच्चे मैदान में खेलने नहीं जाएंगे? हम केवल दिलचस्प समाचार ही क्यों देखते रहते हैं? वैसे तमिलनाडु में ऑनलाइन गैंबलिंग पर बैन है. फैंटेसी ऐप, ऑनलाइन Rummy जैसे गेम खेलने पर 10 लाख का जुर्माना के साथ-साथ 3 साल की सजा का प्रावधान रखा गया है.

ऑनलाइन क्रिकेट गैंबलिंग बैन है तो मत खेलो: अश्विन
ऑनलाइन क्रिकेट गैंबलिंग को लेकर अश्विन ने कहा, ‘अगर इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है, तो मत खेलो. आप किसी और चीज के लिए सुर्खियां चाहते हैं.’अश्विन ने यह भी कहा कि एक अच्छी पहल के दौरान विवाद पैदा करना सराहनीय नहीं है. अश्विन कहते हैं, ‘मैं यहां कुछ और मुद्दे को लेकर अपने विचार रखने के लिए आया हूं, लेकिन आप मुझे विवाद में डालने की कोशिश कर रहे हैं. यह उचित नहीं है.’12

वैसे आईपीएल के लीग मैच जारी हैं. 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाली मुकाबले की विजेता टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी. हालांकि, इसके लिए चेन्नई टीम को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी. यानी, अच्छे मार्जिन से मैच जीतना होगा. फिलहाल, लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैच में 3 जीत के साथ टॉप पर काबिज है.

वहीं राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक 3 में से 2-2 मैच जीते हैं. मगर बेहतर नेट रनरेट के चलते संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर काबिज है.

 

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...