7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलड्वेन ब्रावो ने आईपीएल से लिया संन्यास, CSK ने सौंपी ये बड़ी...

ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल से लिया संन्यास, CSK ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली,

कैरेबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के अगले सीजन से पहले ब्रावो को रिलीज करने का फैसला किया था जिसके कुछ दिनों बाद उन्होंने यह फैसला किया. अब ड्वेन ब्रावो आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिएन बॉलिंग कोच की भूमिका में दिखेंगे. गौरतलब है कि लक्ष्मीपति बालाजी ने अगामी सीजन के लिए ब्रेक लेने का निर्णय लिया था.

39 साल के ड्वेन ब्रावो ने कहा, ‘मैं इस नई यात्रा के लिए उत्सुक हूं क्योंकि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने क्रिकेट करियर की समाप्ति के बाद खुद को करते हुए देखता हूं. मुझे गेंदबाजों के साथ काम करने में मजा आता है और यह एक ऐसी भूमिका है जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं. मुझे नहीं लगता कि इस रोल को निभाने में मुझे कोई कठिनाई होगी.’

ब्रावो ने बताया, ‘जब मैं खेल रहा होता हूं तो मैं हमेशा गेंदबाजों के साथ काम करता हूं और बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने के लिए योजनाओं और विचारों के साथ आने की कोशिश करता हूं. एकमात्र अंतर यह है कि मैं अब मिडऑन या मिडऑफ पर खड़ा नहीं रहूंगा. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी बनूंगा. लेकिन मैं आईपीएल इतिहास का हिस्सा बनकर खुश हूं.’

ब्रावो ने 2017 के आईपीएल सीजन को छोड़कर अबतक के हर साल आईपीएल में भाग लिया. उन्हें पहली बार 2008 में मुंबई इंडियंस द्वारा साइन किया गया था और वह तीन सीजन तक मुंबई के साथ रहे. इसके बाद साल 2011 की नीलामी में सीएसके ने ब्रावो को अपने पाले में किया. चूंकि सीएसके को दो सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था ऐसे में साल 2016 में उन्हें गुजरात लॉयन्स ने अपनी टीम में ले लिया था. साल 2018 में ब्रावो फिर से सीएसके में वापस आए और 2022 के सीजन तक इसका पार्ट रहे.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...