13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलफ्रांस में ओलंपिक से ठीक पहले हाईस्पीड रेलवे लाइन पर हमला, आगजनी...

फ्रांस में ओलंपिक से ठीक पहले हाईस्पीड रेलवे लाइन पर हमला, आगजनी और तोड़फोड़ से 8 लाख लोग प्रभावित

Published on

पेरिस ,

फ्रांस की हाईस्पीड ट्रेन लाइनों को शुक्रवार को निशाना बनाया गया है। स्टेशनों पर आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इससे कई स्टेशनों पर ट्रेनें रोकनी पड़ी हैं और रेलवे नेटवर्क अव्यवस्था का शिकार हो गया है। इसे पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले यात्रा को बाधित करने की कोशिश की तरह से देखा जा रहा है। फ्रांस की सरकारी रेलवे कंपनी एसएनसीएफ ने कहा है कि ये हाईस्पीड लाइन नेटवर्क को पंगु बनाने के उद्देश्य से किया गया बड़ा हमला है। आगजनी करने वालों ने पेरिस को उत्तर में लिली, पश्चिम में बोर्डो और पूर्व में स्ट्रासबर्ग जैसे शहरों से जोड़ने वाली लाइनों पर प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। इससे कई रेलवे लाइनें प्रभावित हुई हैं।

एसएनसीएफ ने कहा, ‘बड़ी संख्या में ट्रेनों को डायवर्ट किया गया या फिर रद्द करना पड़ा। उन यात्रियों से स्टेशन पर नहीं आने के लिए कहा गया, जो अपनी यात्रा स्थगित कर सकते हैं। रेलवे ऑपरेटर ने कहा किअटलांटिक, उत्तरी और पूर्वी हाई-स्पीड लाइनें प्रभावित हुईं, जिससे उसकी कई सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। एसएनसीएफ ने कहा कि कई लाइन बाधित हैं और इससे 8,00,000 यात्री प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताहांत के अंत तक यातायात गंभीर रूप से बाधित रहेगा।

ओलंपिक की शुरुआत से पहले हुई घटना
रेमी ट्रेन सेंटर वैल डी लॉयर ने कहा कि उत्तरी फ्रांस के कोर्टलेन में पटरियों के पास आग लगने से पेरिस की सेवाएं प्रभावित होने के कारण उसकी रेलवे लाइनों पर यात्रा कम से कम सोमवार तक बाधित रहेगी। यूनाइटेड किंगडम को फ्रांस से जोड़ने वाली हाई-स्पीड ट्रेन सेवा को भी रद्द करने और डायवर्ट करना पड़ा है। बताया गया है कि पेरिस और लिली के बीच यात्रा को प्रभावित किया है, जिससे ट्रेन नेटवर्क को यात्रा का मार्ग बदलना पड़ा और यात्रा का समय बढ़ाना पड़ा।

ये घटनाएं शुक्रवार को ओलंपिक मशाल रिले के समापन और उद्घाटन समारोह शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई हैं। इस सेरेमनी में सीन नदी के किनारे 320,000 से अधिक दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। फ्रांस के खेल और ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के मंत्री एमेली औडेया-कैस्टेरा ने कहा कि ट्रेन लाइनों में व्यवधान एक प्रकार की समन्वित तोड़फोड़ है। फ्रांस की होम मिनिस्ट्री की ओर से कहा गया है कि फ्रांस ने खेलों के दौरान हर दिन लगभग 35,000 पुलिस तैनात करने की योजना बनाई है, जो उद्घाटन समारोह के लिए 45,000 तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, पेरिस क्षेत्र में 10,000 सैनिकों को तैनात किया जाएगा।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...