16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलपाक की घर में ही बैंड बजा रहा इंग्लैंड, रनों की बारिश...

पाक की घर में ही बैंड बजा रहा इंग्लैंड, रनों की बारिश के बाद अब एक और रेकॉर्ड

Published on

रावलपिंडी

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत रावलपिंडी में हो गई है। गुरुवार को टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने विस्फोटक खेल दिखाया। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 500 से ज्यादा रन बना दिए। पहली बार ऐसा हुआ, जब टेस्ट के पहले दिन 500+ रन बने। दूसरे दिन भी इंग्लिश बल्लेबाजों ने वैसी ही बल्लेबाजी की। हालांकि उनके विकेट गिरे लेकिन बल्लेबाज रुके नहीं।

एक ओवर में जड़े 27 रन
पाकिस्तान के लिए 34 साल के लेग स्पिनर जाहिद महमूद ने इस मैच में डेब्यू किया है। उनकी जमकर कुटाई हो रही है। इंग्लैंड की पारी के 83वें ओवर में तो महमूद के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस ओवर में इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 27 रन जड़ दिए। यह टेस्ट इतिहास में किसी भी पाक गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर है। इससे पहले यूनिस खान और दानिश कनेरिया ने एक ओवर में 26-26 रन खर्च किये थे।

2 छक्के और 3 चौके
ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक ने स्विच हिट से छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने स्विप लगाकर चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर स्विच हिट और चौथी पर पुल से हैरी ने चौके लगाए। 5वीं गेंद पर हैरी ब्रूक ने सामने की तरफ छक्का लगाया। ओवर की आखिरी गेंद बल्लेबाज के बल्ले पर ठीक से नहीं आई। किनारे पर लगने के बाद यह विकेटकीपर के ऊपर से थर्ड मैन की तरफ गई। इस दौरान बल्लेबाज 3 रन भाग गए। इस तरह ओवर में 27 रन बने। यह इंग्लैंड के लिए किसी भी बल्लेबाज का एक ओवर में सबसे ज्यादा रन है। ब्रूक ने एक ही दिन में अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पहले दिन उन्होंने 24 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर
रन बल्लेबाज गेंदबाज
35 जसप्रीत बुमराह स्टुअर्ट ब्रॉड
28 ब्रायन लारा रॉबिन पीटरसन
28 जॉर्ज बेली जेम्स एंडरसन
28 केशव महराज जो रूट
27 हैरी ब्रूक जाहिद महमूद
27 शाहिद अफरीदी हरभजन सिंह

153 रन बनाकर हुए ओवर
हैरी ब्रूक 116 गेंदों पर 153 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद आउट हुए। उनकी पारी में 19 चौके और 5 छक्के शामिल थे। मैच के पहले दिन ब्रूक ने एक ओवर की सभी गेंदों पर चौके लगाए थे। वहीं इंग्लिश टीम का स्कोर भी 600 रनों के पार हो गया है। 91 ओवर में टीम ने 7 विकेट पर 608 रन बना लिए हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...