9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलअंग्रेज बल्लेबाज ने मार-मारकर निकाला पाक गेंदबाजों का तेज, बनाया गजब रिकॉर्ड

अंग्रेज बल्लेबाज ने मार-मारकर निकाला पाक गेंदबाजों का तेज, बनाया गजब रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन अनुभवहीन गेंदबाजी के खिलाफ खूब रन बरसाए। बाजबॉल के अंदाज में तूफानी बैटिंग करते हुए ओपनर जैक क्राउली और बेन डकेट ने वनडे अंदाज में तूफानी शतक जड़े। खासकर जैक क्राउली ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज शतक बनाया। रावलपिंडी में पहले मैच से ठीक पहले कुछ खिलाड़ी वायरस की चपेट में आ गए थे, लेकिन मैच तय शुरू हुआ है और उसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 35.4 ओवरों में 233 की साझेदारी की। खासकर क्राउली काफी आक्रामक दिख रहे थे। उन्होंने युवा सनसनी नसीम शाह और तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ की जमकर खबर ली। उन्हें बैटिंग के लिए स्वर्ग पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाजों को खेलने में कोई परेशानी नहीं हुई। क्रउली ने अपना शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 86 गेंदें लीं, जिसमें 21 चौके शामिल थे।

24 वर्षीय ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह को कवर बाउंड्री लगाते हुए उन्होंने शतक पूरा किया। वह 11 गेंदों में 21 चौके की मदद से 122 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन ने 110 गेंदों में 15 चौके की मदद से 107 रनों की पारी खेली। यानी दोनों ही बल्लेबाजों का स्ट्राइकरेट 95 से अधिक का रहा।

क्राउली को हारिस रऊफ ने क्लीन बोल्ड किया, जबकि डकेट को जाहिद महमूद ने LBW आउट किया। इन दोनों ने जिस अंदाज में बैटिंग की उससे पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं बचा। जब तक ये दोनों बल्लेबाज मैदान पर थे वनडे की तरह 6 के स्ट्राइकरेट से रन बन रहे थे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...