11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलकोहली को प्रपोज करने वाली अंग्रेज बैटर ने की गर्लफ्रेंड से सगाई,...

कोहली को प्रपोज करने वाली अंग्रेज बैटर ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, अर्जुन तेंदुलकर से भी जुड़ा था नाम

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वायट ने लंबे समय के तक गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज को डेट करने के बाद इंगेजमेंट कर लिया । उन्होंने 3 मार्च को इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटो शेयर करके इसकी जानकारी दी। जॉर्जी हॉज पेशे से फुटबॉल एजेंट हैं। वह सीएए बेस की फुटबॉल महिला टीम की प्रमुख हैं। दोनों 2019 यानी पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में थीं। दोनों लंदन में रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करती हैं।

बता दें कि डेनियल वायट ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को प्रपोज किया था। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ उनकी फोटो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) के ऑक्शन में अनसोल्ड रही थीं। साल 2014 में बांग्लादेश में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वायट ने ट्विट करके लिखा था, “कोहली मैरी मी।”

डेनियल वायट का अर्जुन तेंदुलकर के साथ फोटो वायरल हुआ था
जून 2022 में डेनियल वायट का अर्जुन तेंदुलकर के साथ फोटो वायरल हुआ था। दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और लंच डेट पर गए थे। डेनियल वायट इंग्लैंड की ऑलराउंडर हैं। वह इंग्लैंड में ससेक्स, सदर्न वाइपर और सदर्न ब्रेव के लिए पेशेवर क्रिकेट खेलती हैं। उन्होंने मार्च 2010 में इंग्लैंड के लिए पदार्पण किया और 2005 में अपना पेशेवर करियर शुरू करने के बाद से अब तक 99 वनडे मैच और 303 टी20 मैच खेल चुकी हैं। वायट सुपरनोवा और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए भी खेल चुकी हैं।

वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) से पहले हुए ऑक्शन में डेनियल वायट अनसोल्ड रही थीं। इसके बाद वह काफी निराश थीं। उन्होंने बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “डब्ल्यूपीएल में खेलने का सपना था। दिल टूट गया। चुने गए सभी लोगों को बधाई। भारत क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है।”

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...