12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलT20 WC: भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68...

T20 WC: भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया

Published on

गुयाना,

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला गुयाना में जॉर्जटाउन शहर के प्रोविडेंस स्टेडियम में हो रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से बाधित इस मैच में भारतीय टीम ने 172 रनों का टारगेट दिया. जवाब में इंग्लैंड टीम ने 5 विकेट गंवाए 62 से ज्यादा रन बना लिए हैं.

विकेट पतन – 26-1 (जोस बटलर 3.1), 34-2 (फिलिप साल्ट 4.4), 35-3 (जॉनी बेयरस्टो 5.1), 46-4 (मोईन अली 7.1), 49-5 (सैम करन 8.1)

गेंदबाज O M R W ECON
अर्शदीप सिंह 2 0 17 0 8.50
जसप्रीत बुमराह 2 0 9 1 4.50
अक्षर पटेल 3 0 14 3 4.67
कुलदीप यादव* 2 0 13 1 6.43

रोहित की आतिशी फिफ्टी, सूर्या-पंड्या की ताबड़तोड़ पारी
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान 2 छक्के और 6 चौके जमाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 47 रन जड़े. इनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली. आखिर में रवींद्र जडेजा ने 9 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर, सैम करन और आदिल राशिद ने 1-1 विकेट लिया.

भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (171/7, 20 ओवर)

बल्लेबाज गेंदबाज रन बनाए विकेट पतन
विराट कोहली क्लीन बोल्ड रीस टॉप्ली 9 1-19
ऋषभ पंत कैच- जॉनी बेयरस्टो सैम करन 4 2-40
रोहित शर्मा क्लीन बोल्ड आदिल राशिद 57 3-113
सूर्यकुमार यादव कैच- क्रिस जॉर्डन जोफ्रा आर्चर 47 4-124
हार्दिक पंड्या कैच- सैम करन क्रिस जॉर्डन 23 5-146
शिवम दुबे कैच- जोस बटलर क्रिस जॉर्डन 0 6-146
अक्षर पटेल कैच- फिल साल्ट क्रिस जॉर्डन 10 7-170

बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
बता दें कि ICC ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा है. उसकी जगह 4 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है. यदि बारिश के कारण एक्स्ट्रा टाइम में भी मैच नहीं हो पाता और रद्द करने की नौबत आती है तो अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा पहुंचेगा और वो सीधे फाइनल में एंट्री करेगी. यानी इसका फायदा भारत को ही होगा. भारतीय टीम ने सुपर-8 के अपने ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की है.

ऐसे में यदि मैच रद्द होता है तो भारतीय टीम का फाइनल में एंट्री करना पक्का हो जाएगा. जबकि इंग्लैंड टीम बाहर होगी. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम सुपर-8 के अपने ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रही थी.

पिछले वर्ल्ड कप का बदला लेने का मौका
पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारत को हराकर बाहर किया था. ऐसे में रोहित के सामने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है. साथ ही रोहित ब्रिगेड के सामने एक दशक से अधिक समय से नॉकआउट स्टेज में चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ने का मौका है.

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच रोमांचक जंग
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जब भी भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने आई हैं, तब-तब दोनों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले हुए हैं, जिसमें भारत ने 12 और इंग्लैंड ने 11 मैच जीते.

यदि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच टकराव के आंकड़ें देखें तो इसमें भी भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें बराबर नजर आती हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच हुए हैं, जिसमें दोनों ने 2-2 मुकाबले जीते हैं. यह भारत-इंग्लैंड के बीच 5वीं टक्कर है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...