19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलओली पोप के शतक से अंग्रेजों का पलटवार, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा...

ओली पोप के शतक से अंग्रेजों का पलटवार, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा हैदराबाद टेस्ट

Published on

हैदराबाद ,

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है. तीसरे दिन (27 जनवरी) का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 316 रन बना लिए थे. इंग्लैंड की लीड 126 रनों की हो चुकी है.

तीसरे दिन स्टम्प के समय ओली पोप 148 और रेहान अहमद 16 रन पर खेल रहे हैं. पोप ने अपनी नाबाद पारी में 17 चौके लगाए हैं. इंग्लैंड ने अपनी पहली इनिंग्स में 246 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर भारत को 190 रनों की बढ़त मिली थी.

इंग्लैंड की दूसरी पारी की बात करें तो अश्व‍िन ने सबसे पहले जैक क्राउली को चलता किया. फिर दूसरा व‍िकेट जसप्रीत बुमराह ने 113 रनों के स्कोर पर ल‍िया, ज‍िन्होंने बेन डकेट को 47 रनों पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके ठीक 4 रनों के बाद यानी 117 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को 2 रनों पर चलता कर दिया. चौथा विकेट रवींद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो का ल‍िया जो क्लीन बोल्ड हो गए. फिर अश्विन ने बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया.

163 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद ओली पोप और बेन फोक्स ने मिलकर 112 रनों की साझेदारी की, जिसने इंग्लैंड को मुकाबले में वापस ला खड़ा कर दिया है. फोक्स ने 81 गेंदों पर 34 रन बनाए. फोक्स के आउट होने के बाद रेहान-पोप ने इंग्लैड को और कोई नुकसान नहीं होने दिया.

इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर कार्ड 

 ख‍िलाड़ी  रन  आउट  विकेट पतन
 जैक क्राउली  31  अश्व‍िन  1-45
 बेन डकेट  47  बुमराह  2-113
जो रूट  02  बुमराह  3-117
 जॉनी बेयरस्टो  10  जडेजा  4-140
बेन स्टोक्स  6 अश्विन  5-163
बेन फोक्स  34 अक्षर  6-275

भारतीय बल्लेबाज तीसरे दिन के खेल में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 15 रन ही कल के स्कोर में जुड़ सके. रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल आज आउट होने वाले तीन बल्लेबाज रहे. जडेजा ने 180 गेंदों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए.

टीम इंड‍िया की पहली पारी का स्कोरकार्ड 

 ख‍िलाड़ी  रन  आउट विकेट पतन
 रोहित शर्मा  24  जैक लीच 80-1
 यशस्वी  80  जो रूट 123-2
 शुभमन गिल  23  टी हार्टले 159-3
 श्रेयस अय्यर  35  रेहान 4-223
 केएल राहुल  86  टी हार्टले 5-228
 केएस भरत  41  जो रूट 6-356
 आर. अश्विन  1  रन आउट 7-358
 आर. जडेजा 87  जो रूट 8-436
 बुमराह 0  जो रूट 9-436
 अक्षर पटेल 44  रेहान अहमद 10-436

दूसरे दिन (26 जनवरी) का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बनाए थे. स्टम्प के समय तक रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन पर नॉट आउट लौटे थे. दूसरे द‍िन सबसे पहले पहले आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80) रहे. उनको जो रूट ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया. उस समय टीम इंडिया का स्कोर 123/2 हुआ था. इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने पारी संभालने की कोश‍िश की. पर गिल भी महज 23 रन बनाकर टॉम हार्टले का श‍िकार बन गए. फिर श्रेयस अय्यर और राहुल ने 64 रनों की पार्टनरशिप की.

श्रेयस बड़ा शॉट मारने के चक्कर में 35 रन बनाकर चलते बने. फ‍िर राहुल को केएस भरत के रूप में जोड़ीदार मिला और दोनों ने 65 रन जोड़े. केएल राहुल अपने शतक से सिर्फ 14 रन दूर रह गए. राहुल ने 152 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के लगाए.

श्रीकर भरत भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह 41 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हो गए. श्रीकर के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा ने पूरी तरह मोर्चा संभाल लिया. जडेजा ने 155 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं. वहीं अक्षर ने 62 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक सिक्स लगाया.

पहले द‍िन 246 रनों पर सिमट गई इंग्लिश टीम
इस मैच में पहले दिन इंग्लैंड की टीम महज 246 रन बनाए थे. इंग्लैंड की टीम ने बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी जरूर की. लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया. इंग्लैंड की टीम का पहला विकेट 55 रन पर गिरा और पूरी टीम 246 रनों पर सिमट गई.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...