17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलदीप्ति के रनआउट से बौखलाए अंग्रेज, सिखाने लगे खेल भावना का पाठ!

दीप्ति के रनआउट से बौखलाए अंग्रेज, सिखाने लगे खेल भावना का पाठ!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने मेजबान इंग्लैंड का 3-0 से सफाया कर दिया. वैसे तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम की जीत से ज्यादा दीप्ति शर्मा को लेकर बहस हो रही है, जिन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज चार्लोट डीन को मांकड़िंग (रन-आउट) किया था.

इंग्लिश क्रिकेटरों ने उठाए सवाल
दीप्ति शर्मा ने जो रन-आउट किया वो आईसीसी के नए नियम के मुताबिक पूरी तरह से सही है. लेकिन जेम्स एंडरसन. स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे इंग्लैंड के कई क्रिकेटर्स को यह खेल भावना के खिलाफ लग रहा है. ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने तो इसको विवादित अंत बताया, वहीं मैदान पर मौजूद इंग्लिश फैन्स काफी निराश दिखाई दिए.

ब्रॉड ने ट्वीट किया, ‘दोनों तरफ के अपने नजरिए हैं. मुझे व्यक्तिग तौर पर मैच को इस अंदाज में जीतना पसंद नहीं है. यदि दूसरे लोग कुछ और सोचते हैं तो उसे लेकर भी खुश हूं. ब्रॉड के टीममेट जेम्स एंडरसन ने कहा, ‘मैं कभी नहीं समझ पाया कि खिलाड़ियों को ऐसा करने की क्या जरूरत है. क्या वह मैदान पर चुरा रही है? सैम बिलिंग्स ने ट्वीट किया, ‘डिलीवरी स्ट्राइड में दूसरे एंड को भी नहीं देख रहे है.’

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर सहवाग ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर जमकर पलटवार करते हुए उन्हें नियमों की याद दिलाई. सहवाग ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं. पहली तस्वीर पर लिखा था कि गेम का आविष्कार करो और उसके नियम भूल जाओ. दूसरी में रन-आउट को लेकर आईसीसी के नियम 41.16.1 को लेकर पूरी जानकारी दी गई थी. सहवाग ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘इंग्लैंड के कुछ लोगों को देखकर अच्छा लग रहा है जो बुरी तरह हार गए.’

आईसीसी ने इस साल मांकड़िग को लॉ 41.16 (अनुचित) खेल से रन-आउट नियम (38) में शिफ्ट कर दिया था. मतलब यह है कि अब मांकड़िग करना खेल भावना के विरुद्ध नहीं माना जाता है. एक अक्टूबर से यह नया नियम लागू होने जा रहा है. इसके मुताबिक जब गेंदबाज को लगे कि नॉन-स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज बॉल के डिलीवर होने से पहले ही अपनी क्रीज से बहुत पहले बाहर निकल रहा है तो वह नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को रन आउट कर सकता है.

हरमनप्रीत ने अपने प्लेयर्स का किया सपोर्ट
कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी इसे लेकर सवाल किया गया. हरमनप्रीत ने कहा, ‘ यह खेल का हिस्सा है, मुझे नहीं लगता कि हमने कुछ नया किया है. यह आपकी जागरूकता को दर्शाता है कि बल्लेबाज क्या कर रहा है. मैं अपने खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा, उसने नियमों के बाहर कुछ नहीं किया है. दिन के अंत में एक जीत एक जीत है और हम इसे हाथो-हाथ लेंगे.’ आईपीएल 2019 में रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को मांकड़िंग किया था, तब भी काफी बवाल हुआ था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...