17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलविराट कोहली को उकसाने की कोशिश रहे थे फैंस, एक इशारे में...

विराट कोहली को उकसाने की कोशिश रहे थे फैंस, एक इशारे में हो गए चुप, स्टेडियम में पसरा सन्नाटा

Published on

नागपुर

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच नागपुर में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में फैंस को पूर्व कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि बारिश से प्रभावित इस मैच में कोहली जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। हालांकि विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन मैच से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल बारिश के कारण डगआउट में इंतजार कर रहे कोहली को देखकर कुछ फैंस आरसीबी… आरसीबी का शोर मचा रहे थे। फैंस की कोशिश थी कि किसी तरह से कोहली का ध्यान उनकी तरफ जाए और वे कामयाब भी हुए लेकिन कोहली ने फिर जो किया उसे देखकर सब हैरान हो गए।

कोहली ने आरसीबी… आरसीबी का शोर मचाने वाले फैंस को अपनी जर्सी पर बने बीसीसीआई के लोगो की तरफ इशारा करते हुए बताया कि वह अभी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ना कि आईपीएल फ्रेंचाइजी का। फिर क्या था कोहली के ऐसा करते ही सभी फैंस चुप हो गए। इस दौरान उनके साथ हर्षल पटेल भी खड़े थे। विराट कोहली और हर्षल दोनों ही इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हैं।

बारिश के कारण 8-8 ओवरों का हुआ मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले गया दूसरा टी20 मैच सिर्फ 8-8 ओवरों का हुआ। लगातार हो रहे बारिश के कारण खेल को 9 बजे के बाद शुरू किया गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित किए गए ओवरों में पांच विकेट पर 90 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में मैथ्यू वेड ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान एरोन फिंच ने 31 रन बनाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने इंडिया ने चार गेंद शेष रहते ही 4 विकेट खोकर 92 रन बना लिए। मैच में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 46 रनों की पारी खेली। इस तरह टीम इंडिया ने दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। वहीं हैदराबाद में खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच अब निर्णायक हो गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...