7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeखेलFIFA: अमेरिका का सपना टूटा, नीदरलैंड्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली...

FIFA: अमेरिका का सपना टूटा, नीदरलैंड्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

Published on

दोहा,

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में शनिवार (3 दिसंबर) को प्री-क्वार्टर फाइनल का पहला मैच खेला गया. यह मैच अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा. इस मैच में नीदरलैंड्स ने 3-1 से शानदार जीत दर्ज की और वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

बता दें कि नीदरलैंड्स की टीम पिछले वर्ल्ड कप 2018 में क्वालीफाई नहीं सकी थी. यह टीम तीन बार 1974, 1978 और 2010 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन हर बार उप विजेता ही रही. इस बार नीदरलैंड्स की टीम के पास खिताब जीतने का सुनहरा मौका है.वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी टीम का क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है. उसने इससे पहले 2002 के वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की थी. उसके बाद से अमेरिकी टीम कभी किसी भी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची है.

मैच में इस तरह हुए गोल
पहला गोल: 10वें मिनट में डम्फ्रीज के असिस्ट पर डिपाय ने दागा
दूसरा गोल: 45+1वें मिनट में डम्फ्रीज के असिस्ट पर ही ब्लिंड ने गोल किया
तीसरा गोल: 76वें मिनट में अमेरिका के लिए हाजी राइट ने दागा
चौथा गोल: 81वें मिनट में नीदरलैंड्स के लिए डम्फ्रीज ने गोल किया

डेपाय ने पहला, तो ब्लिंड ने दूसरा गोल दागा
प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम शुरुआत से ही अमेरिका पर हावी रही थी. मैच का पहला गोल 10वें मिनट में ही आ गया था. यह गोल नीदरलैंड्स के लिए मेम्फिस डिपाय ने दागा था. स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले डिपाय के इस गोल को डेनजेल डम्फ्रीज ने असिस्ट किया था.

मैच का पहला हाफ खत्म होने के बाद इंजरी टाइम मिला. यहां तक नीदरलैंड्स टीम ने 1-0 की बढ़त बना रखी थी. मगर एक्स्ट्रा टाइम में डेली ब्लिंड ने अपना दम दिखाया और 45+1वें मिनट में गोल दागकर नीदरलैंड्स टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई. ब्लिंड का इंटरनेशनल करियर में यह तीसरा गोल रहा. मैच का यह दूसरा गोल भी डेनजेल डम्फ्रीज ने ही असिस्ट किया.

अमेरिका के गोल पर डम्फ्रीज ने पानी फेरा
मैच के दूसरे हाफ में अमेरिकी टीम ने वापसी की कोशिश की. अमेरिका ने 76वें मिनट में अपना पहला गोल दागा. हाजी राइट ने यह गोल दागते हुए टीम को मैच में 1-2 पर ला दिया था. मगर इसके पांच मिनट बाद ही नीदरलैंड्स के लिए डम्फ्रीज ने गोल दागते हुए मैच 3-1 से कर दिया और अपनी टीम को इस तरह जीत दिलाई.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...