12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeखेलFIFA: मेसी के धमाल का कमाल, कतर में टूट गया 28 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA: मेसी के धमाल का कमाल, कतर में टूट गया 28 साल पुराना रिकॉर्ड

Published on

दोहा,

अर्जेंटीना की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शानदार वापसी करते हुए मेक्सिको को 2-0 से हरा दिया था. शनिवार (27 नवबंर) की देर रात लुसैल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना की जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे थे जिन्होंने टीम के लिए एक गोल दागने के अलावा एक असिस्ट भी किया. इस जीत के चलते अर्जेंटीना अब भी इस टूर्नामेंट में बनी हुई है.

लियोनेल मेसी के कमाल अलावा अर्जेंटीना-मेक्सिको मुकाबले में कुछ और चीजें भी सुर्खियां बनीं. जैसे कि इस मैच को देखने इतने दर्शक आए कि स्पेशल रिकॉर्ड बन गया. फीफा के अनुसार कुल 88,966 प्रशंसकों ने अर्जेंटीना और मेक्सिको का मुकाबला देखा, जो पिछले 28 वर्षों में फुटबॉल विश्व कप के किसी मैच में दर्ज की गई सबसे बड़ी उपस्थिति है.

यानी कि साल 1994 विश्व कप के बाद से इतनी संख्या में दर्शक किसी भी वर्ल्ड कप मैच में नहीं आए थे. गौरतलब है कि साल 1994 के विश्व कप में कुल 91,194 दर्शकों ने कैलिफोर्निया के रोज बाउल में ब्राजील और इटली के बीच हुए फाइनल मैच को देखा था, जिसे ब्राजील की टीम पेनल्टी शूटआउट में जीतने में सफल रही थी. लुसैल स्टेडियम में ही 18 दिसंबर 2022 को मौजूदा विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है.

मरकाना स्टेडियम के नाम है रिकॉर्ड
वैसे दर्शकों की यह संख्या फुटबॉल विश्व कप इतिहास के टॉप-30 में शामिल नहीं है, जो काफी आश्चर्यजनक है. साल 1950 में रियो डि जनेरियो के मरकाना स्टेडियम में उरुग्वे और ब्राजील फाइनल के दौरान फाइनल में 173 850 लोग मैच देखने आए थे, जो अब भी रिकॉर्ड है. याद दिला दें कि उरुग्वे ने वह मैच 2-1 से अपने नाम किया था. इस सूची में टॉप सूची में शामिल अन्य प्रसिद्ध स्टेडियमों में मेक्सिको सिटी का एजटेका स्टेडियम, लंदन का वेम्बली और बार्सिलोना का कैंप नोउ भी शामिल है.

पोलैंड से होगा अर्जेंटीना का अगला मैच
अर्जेंटीना को पहले मुकाबले में सऊदी अरब के हाथों 1-2 से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था. सऊदी अरब के खिलाफ अर्जेंटीना की यह पहली हार रही थी. लेकिन अब मेक्सिको के खिलाफ जीत से उसका मनोबल काफी बढ़ा होगा. अर्जेंटीना का अगला मुकाबला गुरुवार (1 दिसंबर) को पोलैंड से होगा. अगर लियोनेल मेसी की टीम पोलैंड को हरा देती है तो वह अंतिम-16 में पहुंच जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...