4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeखेलFIFA WC: फुटबॉल को मिला नया 'ब्लैक पर्ल', 24 की उम्र में...

FIFA WC: फुटबॉल को मिला नया ‘ब्लैक पर्ल’, 24 की उम्र में पेले-रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ डाला

Published on

दोहा

पिछले वर्ल्ड कप में फ्रांस की खिताबी जीत में 19 साल के किलियन एम्बापे का बड़ा रोल रहा था। बीते चार साल में वह फुटबॉल की दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। रविवार को उन्होंने पोलैंड के खिलाफ राउंड ऑफ-16 के मैच में दिखाया कि वह क्यों इतने कीमती हैं। उन्होंने इस मैच में दो झन्नाटेदार गोल दागे और एक गोल दिग्गज ओलिविए जीरू ने किया। इन दो करिश्माई खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बूते फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही एम्बापे ने फुटबॉल के ‘ब्लैक पर्ल’ पेले और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

एम्बापे ने पेले-रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, मेसी का रिकॉर्ड बराबर
24 वर्ष कम उम्र में फुटबॉल वर्ल्ड कप में किलियन एम्बापे ने 9वां गोल दागा, जबकि सिर्फ 11वां मैच ही खेल रहे थे। दूसरी ओर, ब्राजील के महान पेले के नाम इस उम्र में वर्ल्ड कप में 7 गोल थे। वहीं, पुर्तगाल के महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप में 20 मैच में 8 गोल दागे हैं, जबकि एम्बापे अब उनसे एक कदम आगे हो गए हैं। अर्जेंटीना के मेसी के नाम 23 मैचों में 9 गोल हैं। यानी मेसी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है।

फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से दर्ज की शानदार जीत
ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ट्यूनीशिया से मिली हार से उबरते हुए फ्रेंच टीम ने इस बार चैंपियन की तरह खेल दिखाते हुए शानदार जीत हासिल की। जीरू ने 44वें और एम्बापे ने 74वें और 90+1वें मिनट में गोल किए। पोलैंड के लिए सांत्वना गोल उसके करिश्माई स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (90+9वें मिनट) ने पेनल्टी पर किया। पहला हाफ खत्म होने के ठीक पहले स्टार फॉरवर्ड जीरू ने गोल दागा और वह फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। उन्होंने थियरी ऑनरी को पीछे छोड़ दिया।

एम्बापे ने ऐसे दागे दोनों गोल
एम्बापे ने बॉक्स के अंदर जीरू को गेंद दी जिन्होंने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर रेकॉर्ड गोल दागा और फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया। जीरू ने डेंबेले को पास दिया जिन्होंने इसे एम्बापे की ओर किया, इस स्टार ने पोलैंड के बॉक्स में दाएं पैर से ताकतवर शॉट से सीधे निशाना गोल में लगाया। एम्बापे ने फिर एक और जादू दिखाते हुए मैच में अपना दूसरा गोल कर दिया। थुर्रम के पास पर उन्होंने अपने वर्ल्ड कप गोल की संख्या नौ कर दी। पोलैंड की टीम 36 साल में पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंची थी। उसके लिए सांत्वना गोल 99वें मिनट में ‘हैंडबॉल’ उल्लंघन से हुई पेनल्टी पर हुआ। मैच के दौरान रेफरी ने जूल्स कोंडे की सोने की चेन भी निकलवा दी जो इसे पहनकर खेल रहे थे। यह नियमों का उल्लंघन है।

ये रिकॉर्ड भी शानदार
16 गोल दागे हैं फॉरवर्ड किलियान एम्बापे ने पिछले 14 मैचों में फ्रांस के लिए खेलते हुए
52 गोल कर चुके हैं फ्रांस के लिए ओलिविए जीरू (116 मैच)। वह अपने देश के लिए सर्वाधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने थियरी ऑनरी (123 मैच) का रिकॉर्ड तोड़ा
142वें मैच में उतरे फ्रांस के गोलकीपर ह्यो लॉरिस। वह फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले लिलियन थुरम की बराबरी पर आ गए।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...