4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeखेलFIFA: करो या मरो मैच में रोनाल्डो बेंच पर क्यों? ‘ब्रह्मास्त्र’ साबित...

FIFA: करो या मरो मैच में रोनाल्डो बेंच पर क्यों? ‘ब्रह्मास्त्र’ साबित हुआ फैसला

Published on

नई दिल्ली,

कतर में जारी फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का आखिरी प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबला काफी सुर्खियों में रहा. पुर्तगाल ने इस मैच में स्विट्ज़रलैंड को 6-1 से मात दी और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया. लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी बात ये रही कि स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेंच पर बैठा दिया गया, यानी वह स्टार्टिंग-11 का हिस्सा नहीं थे. जब रोनाल्डो के स्टार्टिंग-11 से बाहर निकलने की बात सामने आई, तब हर फैन हैरान था. लेकिन पुर्तगाल के मैनेजर फर्नांडो सैंटोस ने साफ किया कि यह उनके गेम प्लान का हिस्सा था और वह इसमें सफल भी रहे.

रोनाल्डो को बाहर क्यों किया?
मैच के बाद पुर्तगाल के मैनेजर फर्नांडो सैंटोस ने मीडियासे कहा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि रोनाल्डो को बाहर बैठाने का फैसला एक गेम प्लान था. इसमें कुछ उलझने वाली बात नहीं है. हर प्लेयर का अलग रोल है और उसी रोल के हिसाब से चीज़ें तय की जाती हैं.

रोनाल्डो के बाहर होने पर इस तरह की अटकलें चलने लगी कि पुर्तगाल टीम में सबकुछ ठीक नहीं है. लेकिन मैनेजर ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है, ये चीज़ें गेम को लेकर होती हैं. टीम के हित में किए गए फैसले से किसी को दिक्कत नहीं होती है. रोनाल्डो एक शानदार खिलाड़ी हैं और बेहतरीन कप्तान हैं.

पुर्तगाल ने इस मैच में रोनाल्डो की जगह गोंकालो रामोस को खिलाया था. ये रणनीति काम कर गई और गोंकालो रामोस ने इस मैच में तीन गोल दाग दिए. रोनाल्डो को बाद में मैदान पर लाया गया और 71वें मिनट में वह रिप्लेसमेंट के तौर पर मैदान में आए.

आपको बता दें कि पुर्तगाल ने तीसरी बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. टीम इससे पहले 1966 और 2006 में भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही थी. शनिवार को क्वार्टर फाइनल में टीम की भिड़ंत मोरक्को से होगी जिसने प्री क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूट आउट में 3-0 से हराया. निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीम गोल रहित बराबर थी.

पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस को अब फैसला करना है कि वह अगले मैच में रामोस को ही मौका देंगे या फिर रोनाल्डो की वापसी कराएंगे जो पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल दागने वाली खिलाड़ी और खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं. रोनाल्डो ने मैदान पर उतरने के बाद कुछ अच्छे मूव बनाए, उन्होंने स्विट्जरलैंड के गोलकीपर यान सोमेर को छकाते हुए गोल भी दागा लेकिन यह ऑफ साइड हो गया.

क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
9 दिसंबर ब्राजील vs क्रोएशिया (रात 8.30 बजे)
10 दिसंबर नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना (रात 12.30 बजे)
10 दिसंबर पुर्तगाल/ vs मोरक्को (रात 8.30 बजे)
11 दिसंबर इंग्लैंड बनाम फ्रांस (रात 12.30 बजे)

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...