बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2023 के 15वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी। निकोलस पूरन आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 15 गेंद में पचासा जड़ दिया। 16वें सीजन में यह किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाया सबसे तेज अर्धशतक भी है। पुरन ने 19 गेंद में 62 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 4 बेहतरीन छक्के भी लगाए।
निकोलस पूरन उस समय लखनऊ के लिए बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे जब टीम ने 105 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पूरन ने जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी उससे मैच पूरी तरह से लखनऊ के पक्ष में आ गया था। पुरन ने 16वें ओवर की छठी गेंद पर आउट हुए। उस दौरान टीम का स्कोर 189 रन हो चुका था। इस तरह टीम को 18 गेंद में जीत के लिए सिर्फ 24 रन की दरकार बची थी।
16वें सीजन में पूरन का सबसे तेज पचासा
निकोलस पूरन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक पूरा कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह कीर्तिमान अजिंक्य रहाणे के नाम था जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के शार्दुल ठाकुर हैं जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 20 गेंद में पचासा जड़ गिया। वहीं गुजरात टाइटंस के विजय शंकर और लखनऊ सुपरजाइंट्स के ही कायल मेयर्स ने भी 21-21 गेंद में अर्धशतक जड़ चुके हैं।
