18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलमाही जैसा फिनिशर, युवी-रैना जैसे छक्के... रिंकू सिंह के रूप में मिल...

माही जैसा फिनिशर, युवी-रैना जैसे छक्के… रिंकू सिंह के रूप में मिल गया भारत को एक और हीरा

Published on

नई दिल्ली:

रिंकू, रिंकू और सिर्फ रिंकू… इस वक्त पूरे देश में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है, क्योंकि 28 साल का यह लड़का काम ही कुछ ऐसा कर रहा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी20 सीरीज में रिंकू सिंह ने कोहराम मचा रखा है। वह हर मैच में लोवर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आते हैं और भौकाल मचा देते हैं। रिंकू का बल्ला रन नहीं आग बरस रहा है। उनकी फिनिशिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

माही जैसा फिनिशर, युवी-रैना जैसे छक्के
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में रिंकू सिंह को लेकर कहा था कि उनमें माही (महेंद्र सिंह धोनी) की झलक दिखती है। रिंकू जिस तरह से भारत के लिए मैच फिनिश कर रहे हैं। इसमें शक नहीं कि वह फैंस को एक बार फिर दिग्गज एमएस धोनी की याद दिला रहे हैं।

इसके अलावा रिंकू सिंह जिस तरह से बड़े-बड़े हिट्स लगाते हैं। उन्हें देखकर युवराज सिंह और सुरेश रैना की याद आ जाती है। जब युवी और रैना अपने करियर में चरम पर थे। वह भी तब कुछ इसी प्रकार के शॉट्स खेलते थे।

रिंकू ने इस सीरीज में अब तक पहले टी20 में 22, दूसरे टी20 में 31 और चौथे टी20 में 46 रन बनाए हैं। लेकिन तीनों पारियों में रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट गजब का रहा है। रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो रहे हैं। कोई माने या ना माने लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को रिंकू सिंह के रूप में एक नया हीरा मिल गया है।

5 छक्कों ने बदल दी किस्मत
रिंकू सिंह वैसे तो आईपीएल में 2018 से खेल रहे हैं। लेकिन उनकी किस्मत 2023 के आईपीएल से बदली। जब उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यश दयाल को 5 गेंद में 5 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया। रिंकू ने आईपीएल 2023 में खेले गए 14 मैच में 59 की औसत से 474 रन बनाए थे। इस गजब आईपीएल सीजन के बाद रिंकू को आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम से कॉल आ गया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...