9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपाकिस्तान टीम के होटल में आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, खतरे में चैम्पियंस...

पाकिस्तान टीम के होटल में आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, खतरे में चैम्पियंस ट्रॉफी!

Published on

कराची,

पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. इससे पहले ही पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हो गया है. पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, उसमें भयंकर आग लग गई. इस हादसे में खिलाड़ी बाल-बाल बची हैं.

इस बड़े हादसे ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उनकी सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी है. ऐसे में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पाकिस्तान में होने की संभावना कम हो सकती है. यानी पाकिस्तान की मेजबानी खतरे में आ सकती है.

पांच टीमों के लिए बुक किया था होटल
दरअसल, कराची में नेशनल महिला वनडे चैम्पियनशिप 2024-25 चल रहा था. इसी को लेकर टीमें होटल में ठहरी हुई थीं. इसी दौरान यहां होटल में भयंकर आग लग गई. हादसे के समय 5 महिला क्रिकेटर होटल में ही थीं. उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया.

हादसे के बाद PCB ने टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया है. पाकिस्तानी बोर्ड ने 5 टीम और अधिकारियों के लिए होटल बुक किया था. सूत्रों की मानें तो 4 टीमें पांचवें राउंड के मुकाबले खेलने के लिए गई हुई थीं. जबकि 5 खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी क्रिकेटर और अधिकारी होटल में नहीं थे. वो नेट प्रैक्टिस के लिए नेशनल स्टेडियम में थे.

खिलाड़ियों का कुछ सामान खत्म हो गया
बता दें कि खिलाड़ी सुरक्षित हैं, लेकिन उनका सामान जल गया है. सूत्र ने कहा, ‘जब आग लगी तब 5 खिलाड़ी अपने कमरों में थीं. इससे खिलाड़ियों और अधिकारियों की कुछ चीजों का नुकसान हुआ है.’

पीसीबी ने कहा, ‘टीम होटल में आग की घटना के बाद PCB ने कराची में नेशनल महिला वनडे टूर्नामेंट 2024-25 को खत्म करने का फैसला किया है. सौभाग्य से कोई भी खिलाड़ी घायल नहीं हुई क्योंकि पीसीबी ने घटना के समय होटल में मौजूद 5 खिलाड़ियों को तुरंत बाहर निकाल लिया. उन्हें सुरक्षित रूप से हनीफ मोहम्मद हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पहुंचा दिया.

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...