12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपहले जीवनदान मिला, फिर उसी को ओवर में 20 रन मारे... डेब्यू...

पहले जीवनदान मिला, फिर उसी को ओवर में 20 रन मारे… डेब्यू में छाया पंजाब किंग्स का नया ओपनर

Published on

अहमदाबाद:

आईपीएल 2025 में अभी तक कई युवा खिलाड़ियों ने अभी तक छाप छोड़ी है। मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश पुथुर ने डेब्यू मैच में तीन विकेट लिए। फिर दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम ने कमाल का प्रदर्शन किया। अब पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू मैच में ही युवा खिलाड़ी ने अपना कमाल दिखाया है। गुजरात टाइंटस के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या ने डेब्यू किया और वह सलामी बल्लेबाज के लिए उतरे।

एक ओवर में 20 रन बटोरे
प्रियांश आर्या ने पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज को चौका मारा। लेकिन उन्होंने अपना असली रूप 5वें ओवर में अरशद खान के खिलाफ दिखाया। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके अरशद के खिलाफ 5वें ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश ने चौका मारा। इसके बाद तीसरी गेंद पर भी उन्होंने बाउंड्री लगाई। चौथी गेंद को उन्होंने छक्के के लिए भेज दिया। 5वीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने इस ओवर में 20 रन बनाए। एक वाइड होने की वजह से ओवर में अरशद ने कुल 21 रन दिए।

अरशद ने जीवनदान दिया था
अरशद खान ने कागिसो रबाडा की गेंद पर प्रियांश को दूसरे ही ओवर में जीवनदान दिया था। ऐसा नहीं है कि प्रियांश ने सिर्फ अरशद खान के खिलाफ रन बनाए। उन्होंने तीसरे ओवर में सिराज के खिलाफ 5वें गेंद पर छक्का मारा। इसके बाद अगली गेंद पर चौका बटोरा। हालांकि प्रियांश अपने डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाने से चूक गए। 47 रनों की पारी खेलने के बाद वह राशिद खान का शिकार बने। 23 गेंदों पर उन्होंने 7 चौके और 2 छक्का लगाया। पारी में उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक का रहा।

ओवर में 6 छक्के मार चुके
प्रियांश आर्या टी20 में एक ओवर में 6 छक्के मारा चुके। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 में यह कारनामा किया था। पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ उन्होंने दिल्ली के लिए 43 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी। यूपी की गेंदबाजी लाइनअप में भुवनेश्वर कुमार,शिवम मावी और पीयूष चावला जैसे बॉलर थे। ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने प्रियांश को 3.8 करोड़ में खरीदा था।

Latest articles

जल संकट पर बरखेड़ा पठानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, वार्ड कार्यालय पर खाली मटका सौंपकर जताया विरोध

भोपाल। बरखेड़ा पठानी के वार्ड क्रमांक 56 में लंबे समय से व्याप्त जल प्रदाय...

13 साल बाद भेल गांधी मार्केट व्यापारी संघ के चुनाव में महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भोपाल। राजधानी के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बीएचईएल (भेल) स्थित गांधी मार्केट व्यापारी संघ के...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...