19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलपहले बाहर की तरफ टर्न, फिर सीधी घुस गई गेंद... बेयरस्टो को...

पहले बाहर की तरफ टर्न, फिर सीधी घुस गई गेंद… बेयरस्टो को समझ ही नहीं आया कैसे हो गए बोल्ड!

Published on

हैदराबाद

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में बोल्ड हुए थे। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया था। अक्षर की गेंद गिरने की बाद बाहर की तरफ टर्न हुई। बेयरस्टो को कुछ समझ नहीं आया और गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। अब मैच की दूसरी पारी में भी वह बाएं हाथ के स्पिनर का ही शिकार बने। रविंद्र जडेजा ने उन्हें बोल्ड किया लेकिन यह बोल्ड पहली पारी से पूरी तरह अलग था।

जडेजा की जाल में फंसे बेयरस्टो
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच में टर्न है। बाएं हाथ के स्पिनर की गेंद गिरने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की तरफ जाती है। 28वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद गिरने के बाद तेजी से बाहर की तरफ गई। बेयरस्टो ने इसे खेलने की कोशिश की लेकिन विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

अब जडेजा ने अगली गेंद फेंकी तो बेयरस्टो को फिर से टर्न की उम्मीद थी। उन्होंने गेंद को छोड़ने का फैसला किया। लेकिन इस बार गेंद नहीं घूमी। वह सीधी रही और विकेट पर जाकर लगी। बेयरस्टो को समझ नहीं आया कि क्या हुआ लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 24 गेंद पर 10 रन बनाए।

स्पिन के खिलाफ अटैक कर रहे बल्लेबाज
इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ अटैकिंग रवैया अपना रहे हैं। लगातार स्विप और रिवर्स स्विप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके भारतीय अटैक नहीं कर पाए रहे हैं। शुरुआती 18 ओवर में इंग्लैंड की टीम करीब 6 की रन रेट से बैटिंग कर रही थी। हालांकि लगातार विकेट गिरने से वह बैकफुट पर आ गए हैं। तीसरे दिन टी ब्रेक के समय तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 172 रन बना लिए थे। फोक्स के साथ ओली पोप क्रीज पर हैं। पोप अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। भारत के पास पहली पारी में 190 रनों की लीड थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...